Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका: वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन, शांति पाठ से शुरू हुआ तीसरा दिन

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा के लिए जारी ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन' (DNC) के बुधवार को तीसरे दिन की शुरुआत पहली बार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें पुजारी ने देश की एकजुटता की प्रार्थना की।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 22, 2024 | 10:42 AM

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन सेंटर में वैदिक मंत्रोच्चार हाेते हुए

Follow Us
Close
Follow Us:

शिकागो: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा के लिए जारी ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ (DNC) के बुधवार को तीसरे दिन की शुरुआत पहली बार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें पुजारी ने देश की एकजुटता की प्रार्थना की। भारतीय-अमेरिकी पुजारी राकेश भट्ट ने शिकागो में आयोजित डीएनसी के तीसरे दिन की कार्यवाही औपचारिक रूप से शुरू करते हुए कहा, भले ही हमारे बीच मतभेद हों, लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है तो हमें एकजुट होना चाहिए और यह हमें सभी के लिए न्याय की दिशा में ले जाता है।

पुजारी ने कहा कि हमें एकजुट होना चाहिए। ईश्वर करे कि हमारे मस्तिष्क एक जैसा सोचें। हमारे दिल एक साथ धड़कें। सब कुछ समाज की बेहतरी के लिए होना चाहिए। ईश्वर करे कि हम शक्तिशाली बनें ताकि हम एकजुट होकर अपने देश को गौरवान्वित कर सकें।

ये भी पढ़ें:–यूक्रेन यात्रा से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रहे प्रधानमंत्री, युद्ध रोकने के लिए PM Modi कर रहे ऐसा प्रयास

सम्बंधित ख़बरें

‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी

रूहानी और जरीफ ‘अमेरिका के एजेंट’… ईरान में पूर्व राष्ट्रपति को लेकर मचा बवाल, सड़कों पर जलाए गए पोस्टर

‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी

Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?

मैरीलैंड के श्री शिव विष्णु मंदिर के पुजारी भट्ट बेंगलुरु के मूल निवासी हैं। वह एक माधव पुजारी हैं जिन्होंने अपने गुरु एवं उडुपी अष्ट मठ के पेजावर स्वामीजी से ऋग्वेद और तंत्रसार (माधव) आगम का ज्ञान प्राप्त किया। भट्ट ने कहा कि पूरा ब्रह्मांड एक परिवार हैं। सत्य हमारा आधार है और यही स्थाई भी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमें असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले जाए। ओम शांति शांति शांति।

वैदिक विधि से पूजा अर्चना

तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तुलु और संस्कृत भाषाओं के जानकार भट्ट के पास तीन भाषाओं-संस्कृत, अंग्रेजी और कन्नड़ में स्नातक और परास्नातक की डिग्री है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वित्तीय मामलों के उप प्रमुख अजय भुटोरिया ने कहा, राकेश भट्ट द्वारा आज डीएनसी में वैदिक विधि से पूजा अर्चना किया जाना एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो समावेशिता और विविधता के प्रति डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:–PM Modi ने पोलैंड में छेड़ा शांति का सुर, बोले- हम युद्ध नहीं बुद्ध में करते हैं विश्वास

भुटोरिया ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को ऐसे प्रमुख मंच पर सम्मानित होते देखना उत्साहजनक है। यह क्षण अमेरिकी समाज के भीतर हमारे समुदाय के बढ़ते प्रभाव और उसकी बढ़ती मान्यता को दर्शाता है। (एजेंसी)

Om shanti shanti hindu priest the 1st speaker at democrat event in america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 10:42 AM

Topics:  

  • America

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.