जेनेवा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे स्पीकर ओम बिरला, 149वीं IPUA में लेंगे हिस्सा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा के दौरे पर होंगे। वे यहां होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ महासभा (IPUA) में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले ओम बिरला
ओम बिरला, सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा के दौरे पर होंगे। वे यहां होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ महासभा (IPUA) में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ओम बिरला के अलावा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में हिस्स लेंगे। इसके अलावा जिनेवा में सोमवार को बिरला भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

लोक सभा स्पीकर बिरला महासभा को एक अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर संबोधित करेंगे। वे संगठन की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी हिस्स लेंगे।

इस आईपीयू यानी अंतर-संसदीय संघ सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेने जा रहे हैं, जो कि संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

भारतीय प्रवासियों को भी करेंगे संबोधित

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सम्मेलन के दौरान इसकी कार्यकारी समिति, चार स्थायी समितियों और कार्य सत्रों की बैठकों में भाग लेंगे। इन सबके इतर भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को जेनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि IPU में 180 सदस्य संसद और 15 सहयोगी सदस्य हैं। इसके सदस्य देशों में भारत, चीन, इंडोनेशिया, काबो वर्डे, सैन मैरिनो और पलाऊ जैसे देशों के सांसद शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com