

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने रतन टाटा के परिवार के प्रति अपना सहानुभूति प्रकट किया है। उन्होंने रतन टाटा को इजरायल और भारत के बीच मित्रता का चैंपियन बताया।
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके रतन टाटा के निधन पर शोक और संवेदना प्रकट किया। वे लिखते हैं, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं और इजरायल में कई लोग रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो भारत के एक गौरवशाली पुत्र और हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता के चैंपियन थे।
नेतन्याहू आगे लिखते हैं परिवार को मेरी संवेदनाएं कृपया रतन टाटा के परिवार पहुंचाएं। सहानुभूति में बेंजामिन नेतन्याहू। नेतन्याहू ने दुनिया के कई नेताओं के साथ मिलकर टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो भारत के सबसे सम्मानित औद्योगिक दिग्गजों में से एक रहे। टाटा समूह को 100 से अधिक देशों में विस्तारित करने का श्रेय दिया जाता है।
नेतन्याहू का एक्स पर पोस्ट
9 अक्टूबर को रतन टाटा ने ली अंतिम सांस
बता दें कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी मेडिकल कंडीशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था