Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘केजरीवाल मॉडल’ के सामने ट्रंप फेल! ममदानी ने चुनाव जीतने के लिए किया इस्तेमाल, जानिए कहां हुआ खेल?

New York Mayor Election: जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के मेयर बने। उन्होंने बस सेवा मुफ्त करने की योजना पेश की, जो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की पिंक टिकट योजना जैसी है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 06, 2025 | 07:47 PM

केजरीवाल की तरह जोहरान ममदानी ने भी न्यूयॉर्क के लोगों को फ्री बस सेवा का वादा किया है (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Joharan Mamdani News: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि ममदानी पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के मेयर बने हैं। उनकी जीत एक ऐसे शहर में आई है, जहां राजनीतिक माहौल चुनौतीपूर्ण है और हर तरह के विरोध के बावजूद उन्होंने सफलता पाई। ममदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार के वादे किए वो बहुत हद तक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की योजनाओं से काफी मिलता-जुलता है।

ममदानी का सबसे बड़ा प्रस्ताव न्यूयॉर्क की मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MTA) की बस सेवाओं से किराया हटाना है। ऐसा ही कुछ केजरीवाल ने भी 2019 में दिल्ली में चुनाव से पहले महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की शुरूआत की थी। वहीं ममदानी ने इसे लेकर दावा किया कि, इससे शहर के गरीब और सीमित परिवहन वाले इलाके के लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

दिल्ली की पिंक टिकट योजना की कॉपी

न्यूयॉर्क में लगभग हर पांचवां निवासी बस या सबवे का किराया चुकाने में मुश्किल महसूस करता है। ममदानी की योजना से बस यात्रियों की संख्या 20-30% तक बढ़ सकती है, और इसे लागू करने की लागत सालाना लगभग 1.2 अरब डॉलर आएगी। इस योजना को फंड करने के लिए ममदानी ने कहा कि वे सालाना 10 लाख डॉलर से अधिक कमाने वालों पर 2% टैक्स लगाएंगे और कॉर्पोरेट सब्सिडी घटाएंगे।

यह दिल्ली की पिंक टिकट योजना जैसी है, जिसके तहत महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त है। दिल्ली में इस योजना ने बस यात्रियों की संख्या 25% बढ़ा दी थी। मुफ्त बस यात्रा का विचार दुनिया में नया नहीं है। यूरोप के कई देशों और शहरों में इसे लागू किया गया है, जैसे लक्जमबर्ग, माल्टा, फ्रांस के डनकिर्क और एस्टोनिया की राजधानी टालिन।

यह भी पढ़ें: इस्तांबुल में फिर आमने-सामने पाकिस्तान और अफगानिस्तान, क्या इस बार होगी सुलह या फिर बढ़ेगा तनाव?

बच्चों के लिए यूनिवर्सल चाइल्डकेयर

ममदानी ने केवल मुफ्त बस तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने बच्चों के लिए यूनिवर्सल चाइल्डकेयर, रेंट स्टेबलाइजेशन और फूड सिक्योरिटी जैसी कई योजनाओं की घोषणा की है। उनके अनुसार, छह हफ्ते से पांच साल तक के बच्चों के लिए यह सेवा सालाना 15,000 डॉलर तक बचत कराएगी। रेंट स्टेबलाइजेशन के तहत 10 लाख घरों का किराया 3% तक सीमित किया जाएगा। इसके अलावा, हर इलाके में पीपल्स मार्केट्स खोलने की योजना है, जहां थोक कीमत पर चावल, दूध और सब्जियां मिलेंगी।

Nyc mayor joharan mamdani promises free bus service like arvind kejriwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 07:47 PM

Topics:  

  • America News
  • Arvind Kejriwal
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

इमरान खान की बहन पर शिकंजा! पाकिस्तान की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, बैंक खाते फ्रीज

2

इस्तांबुल में फिर आमने-सामने पाकिस्तान और अफगानिस्तान, क्या इस बार होगी सुलह या फिर बढ़ेगा तनाव?

3

वेनेजुएला में उतरा रूसी सीक्रेट प्लेन! ट्रंप के हमले से पहले पुतिन ने चल दी बड़ी चाल, अमेरिका परेशान

4

VIDEO: कीव से क्रीमिया तक आग ही आग! यूक्रेन ने दूसरी बार उड़ाया रूस का तेल संयंत्र, चारों तरफ तबाही

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.