Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर सच साबित हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! पोप की मौत के बाद दहशत में दुनिया, जानिए कब दस्तक देने वाली है तबाही

पोप फ्रांसिस के निधन के साथ ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। माना जा रहा है कि आज उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'लेस प्रोफेसीज' में की गई कई भविष्यवाणियों में से एक सच हो...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 21, 2025 | 08:24 PM

पोप फ्रांसिस व नास्त्रेदमस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंटरनेशनल डेस्क: रोमन कैथोलिक ईसाई चर्च के सर्वोच्च धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा, “आज सुबह, रोम के बिशप फ्रांसिस अपने स्वर्गीय घर लौट आए।”

266वें पोप के रूप में सेवा करने वाले पोप फ्रांसिस वेटिकन सिटी के प्रमुख भी थे। उनका जन्म का नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था और उन्हें 13 मार्च 2013 को पोप चुना गया था। वे इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी और पहले जेसुइट पोप थे, जिन्होंने करुणा, समानता और पर्यावरण संरक्षण के अपने संदेश से दुनिया भर में पहचान बनाई।

क्यों चर्चा में आई भविष्यवाणी

पोप फ्रांसिस के निधन के साथ ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। माना जा रहा है कि आज उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘लेस प्रोफेसीज’ में की गई कई भविष्यवाणियों में से एक सच हो गई है। इससे पहले लंदन में आग, हिटलर का उदय, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला और कोविड-19 महामारी के बारे में उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

क्या ग्रीनलैंड के लिए ‘दामाद’ बनेंगे ट्रंप? डेनमार्क की राजकुमारी से शादी और दहेज की चर्चा तेज

मुस्लिम ब्रदरहुड के खौफ से UAE का बड़ा फैसला, अब ब्रिटेन में पढ़ने के लिए सरकार नहीं देगी एक भी पैसा

ईरान में ‘इस्लामिक शासन’ के खिलाफ महासंग्राम; धीरे-धीरे 27 प्रांतों में फैली आग, बैकफुट पर शासन

पुतिन का महा-प्रतिशोध: रूस ने यूक्रेन पर दागी ‘अजेय’ ओरेशनिक मिसाइल, नाटो सीमा के पास परमाणु खतरा बढ़ा!

नास्त्रेदमस ने किताब में क्या लिखा

फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी में लिखा था कि, “एक बहुत बूढ़े पोप की मृत्यु के बाद, एक युवा रोमन पोप चुना जाएगा। लोग कहेंगे कि वह अपने सिंहासन को कमजोर कर रहा है, लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ता रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “पवित्र रोमन चर्च के अंतिम उत्पीड़न के दौरान ‘रोमन पीटर’ नाम का व्यक्ति पोप बनेगा। वह अपने लोगों को कई संघर्षों में शामिल करेगा। जब यह सब खत्म हो जाएगा, तो सात पहाड़ियों का शहर नष्ट हो जाएगा और एक भयानक न्यायाधीश लोगों का न्याय करेगा।”

इस भविष्यवाणी में “रोमन पीटर” के उल्लेख ने एक बहस छेड़ दी है कि क्या अगला पोप वास्तव में रोम से होगा या यह एक प्रतीकात्मक नाम है जो एक ऐसे नेता की ओर इशारा करता है जिसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, “सात पहाड़ियों के शहर” का जिक्र रोम और वेटिकन में संभावित उथल-पुथल का संकेत देता है।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थर्ड वर्ल्ड वॉर को लेकर भी की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने लिखा है, “एक देश में जनक्रांति के कारण नया नेता सत्ता संभालेगा, दूसरे देश में नया पोप बैठेगा और चीन चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा। नया धर्म (इस्लाम) इटली और फ्रांस तक पहुंचेगा, चर्च के खिलाफ कहर बरपाएगा और फिर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।”

Nostradamus prediction comes true world in panic after pope death doomsday near

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 08:24 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Pope Francis
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.