पन्नू हत्या की साजिश का निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nikhil Gupta Found Guilty In Pannu Murder Case: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में एक बहुत बड़ा और नया मोड़ आया है। निखिल गुप्ता ने मर्डर की साजिश में जुनाः कबूल कर लिया है इसके बाद आगे की जांच चल रही है। फेडरल क्राइम के लिए निखिल गुप्ता को सजा 29 मई को न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट में कोर्ट में सुनाई जाएगी।
निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उन्होंने 2023 में पन्नू की हत्या करवाने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने माना कि इस काम के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को 15,000 डॉलर नकद एडवांस के तौर पर दिए थे। उन्हें पता था कि निशाना बनाया जाने वाला व्यक्ति न्यूयॉर्क में है और भुगतान मैनहट्टन में किया गया था।
अमेरिकी कानून के अनुसार निखिल गुप्ता को भाड़े पर हत्या की साजिश के लिए 10-10 साल की सजा हो सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के लिए उन्हें अलग से 20 साल तक की कठोर जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह निखिल गुप्ता को कानूनी तौर पर अधिकतम 40 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
जज विक्टर मारेरो ने निखिल गुप्ता की बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट देखने के बाद उन्हें दोषी ठहराने का आदेश दिया। गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने अपनी गलती मानकर सीधे सजा सुनाने के फेज में जाने की सहमति दी। अब जज मारेरो जांच रिपोर्ट देखने के बाद 29 मई को सुबह 10 बजे अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।
एडवाइजरी सेंटेंसिंग गाइडलाइंस के अनुसार निखिल की सजा की रेंज 235 से 293 महीने के बीच आंकी गई है। हालांकि जज ने साफ किया है कि ये गाइडलाइंस केवल सलाह के रूप में हैं और वे स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं। जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर ही जेल की सटीक अवधि का निर्धारण संघीय कोर्ट द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया जिम के बाहर सिख नर्स पर नस्लीय हमला, ‘इंडियन डॉग’ बोलकर नाक पर मारा मुक्का
निखिल गुप्ता ने कोर्ट में पुष्टि की है कि वह भारत के नागरिक हैं और उन्हें अपनी कानूनी स्थिति का पता है। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिका में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें देश से बाहर निकालना कानूनी रूप से जरूरी है। सजा पूरी होने के बाद उन्हें अमेरिका से निर्वासित कर वापस भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह मामला 2023 में न्यूयॉर्क में रहने वाले सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने निखिल गुप्ता को इस हत्या की साजिश के मास्टरमाइंड के रूप में पेश किया था। इस मामले ने भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक स्तर पर भी पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।