शनिवार को ईरान पर हमला करेगा अमेरिका! परमाणु समझौते पर बातचीत असफल होने से बढ़ा खतरा, ट्रंप की हाईलेवल मीटिंग
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत असफल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप संभावित हमले पर विचार कर रहे हैं, मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Attack Iran on Weekend: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से परमाणु समझौते को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के वरिष्ठ नेता और अधिकारी कई दौर की वार्ता में शामिल हुए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बातचीत सफल नहीं हो सकी। बातचीत असफल रहने के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और पूरी दुनिया की निगाहें इस विवाद पर टिक गई हैं।
CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी दी है कि अमेरिकी सेना शनिवार तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार हो सकती है। हालांकि, राष्ट्रपति ने अभी तक हमले को हरी झंडी देने का निर्णय नहीं लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फैसला इस सप्ताहांत के बाद आगे बढ़ सकता है। पेंटागन ने भी मिडिल ईस्ट से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हटाया है ताकि अगर अमेरिका ने हमला किया तो संभावित ईरानी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहा जा सके।
खामेनेई से ट्रंप की नाराजगी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाने की धमकी से काफी नाराज हैं। अमेरिकी सेना ने पिछले कई हफ्तों से मिडिल ईस्ट में ईरान की संभावित गतिविधियों को रोकने और घेराबंदी के लिए तैयारी की है। सैन्य सलाहकारों के अनुसार, शनिवार तक अमेरिकी सेना युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। अब अंतिम निर्णय पूरी तरह राष्ट्रपति ट्रंप पर है, और वैश्विक नजरें उनके अगले कदम पर टिक गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
मिडिल ईस्ट में तनाव और रणनीति
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हालात और अधिक संवेदनशील होते जा रहे हैं। परमाणु समझौते समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता असफल रहने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक हाईलेवल मीटिंग की, जिसमें ईरान पर संभावित कार्रवाई और आने वाले दिनों की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध के बेहद करीब पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: ‘पावर ब्लू चाहिए…बेबी ब्लू नहीं’, ट्रंप ने अचानक दिया एयरफोर्स वन को बदलने का आदेश, जानें क्यों लिया फैसला
इस समय पूरी दुनिया अमेरिकी और ईरानी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। आने वाले कुछ घंटों और दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि अमेरिका किस दिशा में कदम बढ़ाता है और वैश्विक सुरक्षा पर इसका क्या असर पड़ सकता है। अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो निश्चितरूप से इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा।
Frequently Asked Questions
-
Que: क्या अमेरिका ईरान पर हमला करने वाला है?
Ans: अमेरिकी सेना शनिवार तक युद्ध के लिए तैयार है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी हमले की मंजूरी नहीं दी है। अंतिम फैसला उनके हाथ में है।
-
Que: अमेरिका और ईरान के बीच क्यों तनाव बढ़ रहा है?
Ans: परमाणु समझौते पर उच्चस्तरीय वार्ता असफल रही, और खामेनेई ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स को निशाना बनाने की धमकी दी, जिससे तनाव तेज हुआ।
-
Que: अमेरिका-ईरान युद्ध का वैश्विक असर क्या होगा?
Ans: यदि अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया की सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
