Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! मैनिन्जाइटिस से कांपा नाइजीरिया, अब तक 151 लोगों की मौत, हालात हुए बेकाबू

Nigeria News: नाइजीरिया में मैनिन्जाइटिस नामक बीमारी तेजी से फैल रही है। अब तक इस संक्रमण के कारण 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीमारी से बड़ी संख्या में बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 10, 2025 | 03:54 PM

मैनिन्जाइटिस से कांपा नाइजीरिया, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

अबुजा: नाइजीरिया में मैनिन्जाइटिस बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे अब तक 151 लोगों की जान जा चुकी है। इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वहां के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। मरने वालों में अधिकतर लोग देश के उत्तरी हिस्से के दूरदराज इलाकों से थे। इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हुए हैं।

नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला पिछले साल अक्टूबर में सामने आया था। वर्तमान में स्थिति यह है कि यह बीमारी नाइजीरिया के 36 में से 23 राज्यों में फैल चुकी है। इस वर्ष अब तक इससे कुल 74 लोगों की मौत हुई है, जो कि कुल मृतकों का लगभग आधा हिस्सा है।

अधिकांश मौतों का है यह प्रमुख कारण

एनसीडीसी के प्रवक्ता सानी दत्ती ने बताया कि इस बीमारी से होने वाली अधिकांश मौतों का प्रमुख कारण यह है कि संक्रमित व्यक्ति समय पर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए या उन्होंने इलाज में देर कर दी। फिलहाल यह प्रकोप अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश को अपनी चपेट में ले चुका है।

नाइजीरिया में इस समय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा दी जाने वाली अमेरिकी सहायता में कटौती किए जाने के बाद वहां की स्थिति और भी बिगड़ गई है। ट्रंप के इस फैसले का असर सिर्फ नाइजीरिया पर ही नहीं, बल्कि अन्य कई अफ्रीकी देशों पर भी पड़ा है।

तेजी से फैल रहा है संक्रमण

बता दें कि मौसमी मैनिंजाइटिस का फैलाव आमतौर पर सूखे मौसम में होता है, विशेषकर उत्तरी नाइजीरिया में। इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य मुख्य रूप से उत्तर में स्थित हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह संक्रमण उन इलाकों में तेजी से फैल रहा है जहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।

नाइजीरिया में गर्मी के मौसम के दौरान होने वाली मेनिनजाइटिस नामक बीमारी मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को घेरने वाली सुरक्षात्मक झिल्लियों को प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह बीमारी नाइजीरिया जैसे देश के लिए एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जो पहले ही “दुनिया में सबसे ज्यादा मलेरिया के मामलों” से जूझ रहा है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच और जागरूकता अभियान जारी

पिछले हफ्ते, नाइजीरिया को ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ‘गावी’ से 10 लाख से अधिक टीकों की पहली खेप मिली। स्थानीय अधिकारियों ने इसे बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक अहम उपलब्धि बताया है।

नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने कहा है कि वह राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर बीमारी की निगरानी बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इसमें नए मामलों की पहचान, प्रयोगशाला जांच, और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शामिल हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Nigeria shaken by meningitis 151 people dead so far situation out of control

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nigeria
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

दुर्लभ योगों में आज जन्म लेंगे कान्हा, 3 साल बाद वृद्धि वेग, ध्रुव और कृतिका नक्षत्र का बना योग

2

अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, 3 घंटे चली मीटिंग, रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर नहीं

3

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या है इसके मायने- VIDEO

4

दिल्ली में बड़ा हादसा, हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा गिरा; मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.