Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
Israel UAE Defense: ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में बड़ा खुलासा हुआ है। इजरायल ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचने के लिए UAE में अपना आधुनिक इजरायल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है।
- Written By: प्रिया सिंह
इजरायल डिफेंस सिस्टम (सोर्स-सोशल मीडिया)
Israel UAE Defense In War: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच जुड़े युद्ध में एक बड़ी घटना सामने आई है। इजरायल ने अपनी सबसे आधुनिक लेजर हथियार प्रणाली आयरन भी को चुपके से UAE में तैनात किया है। इस हथियार के साथ इजरायली सैनिक भी वहां भेजे गए हैं ताकि ईरान की हमले से बचाव हो सके।
फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने इस बड़े रक्षा सहयोग और आधुनिक हथियारों की तैनाती का बहुत ही सनसनीखेज खुलासा किया है। इजरायल ने सिर्फ अपना आयरन बीम ही नहीं बल्कि कई अन्य घटक और आधुनिक चीज भी UAE दी हैं। युद्ध की इस स्थिति में इजरायल और UAE के बीच का यह सहयोग एक बहुत बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
आयरन डोम और स्पेक्ट्रो
इजरायल ने अपनी मशहूर आयरन डम प्रणाली भी UAE को दी है जो मिसाइल को हवा में ही मार गिराती है इसके साथ ही स्पेक्टर नाम का एक खास निगरानी यंत्र भी भेजा गया है जो 20 किलोमीटर दूर से ड्रोन पहचानता है इसके अलावा इजरायल ने ईरान की मिसाइल को लेकर UAE के साथ महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी भी साझा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Explosion: ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा… IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल
Troop withdrawal: ईरान युद्ध विवाद पर ट्रंप का NATO को बड़ा झटका! जर्मनी से बुलाएंगे 5000 सैनिक वापस
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
Explainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
इजरायल ने UAE को जो हथियार दिए हैं उनमें से कई तो अभी पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुए थे कुछ आधुनिक हथियार प्रोटोटाइप यानी अपने प्रशिक्षण के दौर में थे और सुना के रडार से जुड़े नहीं थे लेकिन युद्ध की तेज रफ्तार और भारी जरूरत को देखते हुए इजरायल ने बिना देरी किए उन्हें UAE को दे दिया।
हमलों को किया नाकाम
पूरी तैयारी न होने के बावजूद UAE ने इन सभी इजरायली रक्षा प्रणालियों का बहुत ही बेहतरीन और सटीक इस्तेमाल किया। इन आधुनिक हथियारों की मदद से ईरान के ज्यादातर हवाई हमलों को हवा में ही बहुत आसानी से नाकाम कर दिया गया। इजराइल का यह रक्षा कवच संयुक्त अरब अमीरात के लिए इस भीषण युद्ध में एक बहुत बड़ा और मजबूत सहारा बना।
यह भी पढ़ें: Iran Explosion: ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा… IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल
UAE पर क्यों हुए हमले
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान पर अपने बड़े और बहुत कड़े हवाई हमले शुरू किए थे तो ईरान ने जवाब में सिर्फ इजरायल या अमेरिका को ही नहीं बल्कि UAE को भी बहुत भारी नुकसान पहुंचाया था। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने उसे वक्त UAE पर 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और करीब 2000 आधुनिक ड्रोन दागे थे।
ईरान ने अपने इस खतरनाक और बड़े हम लोग के लिए खासतौर पर UAE को अपना मुख्य निशाना क्यों बनाया बनाया था ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि UAE ने साल 2020 में इजरायल के साथ एक बहुत ही अहम दोस्ती का समझौता किया था इसी ऐतिहासिक समझौते के कारण ईरान ने भड़क का UAE की धरती पर अपने इतने सारे घातक हवाई हमले किए थे।
