10 देशों से बड़ी GDP…3 लाख से ज्यादा कर्मचारी, $120 अरब का बजट; जोहरान ममदानी कितना पावरफुल?
जोहरान ममदानी: न्यूयॉर्क करीब 10 लाख बच्चे पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं, 30 हजार पुलिसकर्मी हैं और किसी भी समय शहर में 1 करोड़ लोग मौजूद रहते हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
- Written By: मनोज आर्या
जोहरान ममदानी, (मेयर, न्यूयॉर्क सिटी)
New York City Mayor Johran Mamdani: जोहरान ममदानी मंगलवार रात न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में चुने गए। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ममदानी को 50.4% वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो, जिन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, को 41.6% वोट मिले। वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को 7.1% वोट हासिल हुए।
अब ममदानी दुनिया के सबसे बड़े और जटिल शहरों में से एक- न्यूयॉर्क- के मुख्य प्रशासक बन गए हैं। यह पद लगभग 8.5 मिलियन (85 लाख) लोगों के दैनिक जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाले एक विशाल प्रशासनिक तंत्र की जिम्मेदारी संभालता है।
न्यूयॉर्क का मेयर जोहरान ममदानी कितना पावरफुल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक विश्लेषक और माउंट सेंट विंसेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जे.सी. पोलांको के हवाले से कहा गया है कि न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बेहद शक्तिशाली पद है। वह 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों, 120 अरब डॉलर से अधिक के बजट और 1.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाले सिस्टम को संभालता है, जो 10 देशों से ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
UAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब
न्यूयॉर्क करीब 10 लाख बच्चे पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं, 30 हजार पुलिसकर्मी हैं और किसी भी समय शहर में 1 करोड़ लोग मौजूद रहते हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जनवरी से जब नया मेयर पद संभालेगा, वह एक इंटरनेशनल सुपरस्टार बन जाएगा।
टैक्स और बजट पर मेयर की भूमिका
मेयर न्यूयॉर्क सिटी के बजट और वित्तीय योजनाओं को तैयार करने, प्रस्तावित करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है, साथ ही संघीय, राज्य और स्थानीय निकायों के साथ संबंध बनाए रखता है। हालांकि, मेयर राज्य विधानमंडल की मंजूरी के बिना टैक्स नहीं बढ़ा सकता। वह केवल प्रस्ताव रख सकता है और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर राज्य के नेताओं और गवर्नर को बदलाव के लिए मनाने की कोशिश कर सकता है।
किराया और सस्ते मकान
मेयर के पास रेन्ट गाइडलाइंस बोर्ड के सभी नौ सदस्यों को नियुक्त करने की शक्ति होती है, जो किराए को तय करता है। ममदानी ने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि अगर वे जीतते हैं, तो अपने कार्यकाल के दौरान किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. हालांकि, प्रोफेसर पोलांको का कहना है कि यह फैसला इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि बोर्ड को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होता है।
फ्री बसें और सरकारी ग्रॉसरी स्टोर
ममदानी ने मतदाताओं से वादा किया था कि वह बसें मुफ्त करेंगे और सरकारी ग्रॉसरी स्टोर शुरू करेंगे. लेकिन पोलांको का कहना है कि बसों का किराया मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MTA) तय करती है, इसलिए मेयर अकेले यह फैसला नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि इसके लिए MTA के सदस्यों और राज्य सरकार का समर्थन जरूरी है। चूंकि ट्रांजिट एजेंसी पहले से ही घाटे में है और ‘कंजेशन प्राइसिंग’ कानून लागू है, इसलिए मुफ्त बसों की संभावना लगभग नगण्य है। MTA के चेयरमैन जैनो लीबर ने भी सभी यात्रियों के लिए बसें मुफ्त करने के विचार को खारिज किया।
ये भी पढ़ें: जल्द भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! ट्रेड डील के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने की PM मोदी की तारीफ
कानून बनाने में मेयर की भूमिका
मेयर खुद से कोई कानून नहीं बना सकता। सिटी काउंसिल की ओर से पारित बिलों को वह मंजूरी या वीटो दे सकता है। अगर मेयर किसी कानून को वीटो करता है, तो काउंसिल के दो-तिहाई वोट से उस वीटो को रद्द किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, पूर्व मेयर एरिक एडम्स ने सड़कों पर वेंडिंग को अपराधमुक्त करने और डिलीवरी वर्करों के न्यूनतम वेतन से जुड़े कानूनों को वीटो किया था, लेकिन काउंसिल ने दोनों पर वीटो ओवरराइड कर दिया था।
