Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

New Mexico में कुदरत का कहर, बहते घर… तैरती दुकानें, VIDEO देख सहम जाएगा दिल

न्यू मेक्सिको में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति बन गई है। यहां की कई नदियों का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया है, जिससे कई मकान और दुकानें पानी की तेज धार में बह गई हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:32 AM

New Mexico में कुदरत कहर

Follow Us
Close
Follow Us:

मैक्सिको: न्यू मैक्सिको के रुइदोसो इलाके में भारी बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। फ्लैश फ्लड इतनी जबरदस्त थी कि अपने रास्ते में आने वाले दर्जनों घरों और दुकानों को समेट ले गई। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी के तेज बहाव में मकान बहते और दुकानें तैरती नजर आ रही हैं। इस भयावह मंजर को देखकर किसी का भी दिल दहल उठेगा। रुइदोसो में आई इस आपदा ने लोगों में दहशत फैला दी है और हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रुइदोसो के पहाड़ी इलाके में मूसलाधार मॉनसून बारिश के चलते रियो रुइदोसो नदी का जलस्तर कुछ ही मिनटों में करीब 20 फीट तक बढ़ गया। अचानक आई इस बाढ़ में घर, दुकानें और अन्य सामान तेज बहाव में तिनकों की तरह बहते नजर आए।

देखें VIDEO –

JUST IN: House seen floating down a river in Ruidoso, New Mexico, as heavy rain triggers flooding.

Residents are being ordered to seek higher ground immediately.

“A DANGEROUS situation is unfolding in RUIDOSO! A FLASH FLOOD EMERGENCY remains in effect! Seek HIGHER GROUND NOW!”… pic.twitter.com/MvVaqB8WuQ

— Collin Rugg (@CollinRugg) July 8, 2025

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इसी दौरान एक मकान भी नदी की धार में बहते देखा गया, जो एक स्थानीय कलाकार के मित्र का था। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। राहत एवं बचाव दल की तत्परता से अब तक 85 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़े :  उड़ने के लिए तैयार था विमान तभी इंजन में फंस गया शख्स, एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा 

नदी में जलस्तर के अचानक तेज़ी से बढ़ने को खतरे का संकेत माना गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है, “स्थिति बेहद गंभीर है! तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाएं!” स्थानीय प्रशासन ने लोगों को तुरंत स्थान खाली करने का निर्देश दिया है। खासकर नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वालों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द ऊंचाई वाली जगहों पर पहुंच जाएं।

प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी

लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सैंडबैग वितरित किए जा रहे हैं, जबकि अग्नि केंद्र 2 और व्हाइट माउंटेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अस्थायी आश्रय केंद्रों के रूप में तैयार किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे तेज बहाव वाले पानी में वाहन न चलाएं, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। गौरतलब है कि यह इलाका पिछले वर्ष South Fork और Salt Fires जैसी जंगल की भीषण आग से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, जिससे ज़मीन की जल सोखने की क्षमता घट गई है।

New mexico floods houses swept away floating shops heartbreaking video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • America
  • Latest News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

चीन दौरे पर पीएम गए अकेले… SCO सम्मेलन से विदेश मंत्री ने क्यों बनाई दूरी, आखिर क्या थी वजह?

2

‘फैमिली बिजनेस के लिए पाकिस्तान पर मेहरबान’, पूर्व अमेरिकी NSA ने खोल दी ट्रंप की पोल

3

पुत्रमोह में ‘धृतराष्ट्र’ बने KCR? के कविता की चढ़ा दी ‘सियासी बलि’, घर की कलह से सियासी कोहराम!

4

अवैध विदेशी भारतीयों का छीन रहे रोजगार, संजय निरुपम के दावे ने मचाया बवाल!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.