नेतन्याहू बने दुनिया के पहले नेता, डोनाल्ड ट्रंप ने बुलाया व्हाइट हाउस; आखिर ऐसा क्या हुआ?
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बेंजामिन नेतन्याहू व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता बनेंगे। यह मुलाकात दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को और गहराई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती एक बार फिर दुनिया के सामने चर्चा में आ गई है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में नेतन्याहू पहले विदेशी नेता होंगे जो व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को 4 फरवरी को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। इस मुलाकात की पुष्टि व्हाइट हाउस और नेतन्याहू के कार्यालय ने कर दी है।
गाजा में 15 महीने तक चले भीषण युद्ध के बाद युद्ध विराम के दूसरे चरण की बातचीत शुरू होने वाली है, जो इस समय को बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, शपथ ग्रहण के बाद से ही इस युद्ध विराम का श्रेय ले रहे हैं। दूसरी ओर, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दक्षिणपंथी नेताओं का दबाव है कि वे स्थायी युद्ध विराम के लिए सहमत न हों। ऐसे में ट्रंप और नेतन्याहू की यह मुलाकात आगामी युद्ध विराम वार्ता पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।
इजराइली पीएम के साथ ट्रंप की अहम मुलाकात
व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इजराइली प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में इजराइल और उसके पड़ोसी देशों के बीच शांति स्थापित करने और साझा दुश्मनों से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यह मुलाकात इजराइली पीएम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि वह घरेलू राजनीति में दबाव का सामना कर रहे हैं। अमेरिका से मजबूत समर्थन हासिल कर वे यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि उनके ट्रंप से अच्छे संबंध हैं और इससे इजराइल के लिए अधिक सहायता सुनिश्चित की जा सकती है।
अमेरिकी समर्थन मिलने की उम्मीद
इजराइल अमेरिका से सबसे ज्यादा आर्थिक और सैन्य सहायता प्राप्त करने वाला देश है। अमेरिका न केवल हथियार और वित्तीय मदद देता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इजराइल का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस यात्रा के दौरान संभावना है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर इजराइल के लिए और अधिक सहायता की मांग कर सकते हैं।
नेतन्याहू की कड़ी चेतावनी
हमास शुरू से ही बातचीत में यह शर्त रखता रहा है कि इजराइल को गाजा से पूरी तरह हटना होगा और युद्धविराम स्थायी रूप से लागू करना होगा। इस बीच, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि यदि हमास युद्धविराम के दूसरे चरण में उनकी शर्तों को स्वीकार नहीं करता, तो इजराइल फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर देगा।
