Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Israel Hamas war: नेतन्याहू का क्या होगा फैसला, हमास से समझौते के लिए इसराइली नागरिक बना रहे दबाव

इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके ही देश में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश की जनता ने अपने नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसराइली नागरिक नेतन्याहू पर हमास से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उधर इसराइली पीएम मानने को तैयार नहीं हैं।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 03, 2024 | 09:55 AM

बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके ही देश में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश की जनता ने अपने नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसराइली नागरिक नेतन्याहू पर हमास से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उधर इसराइली पीएम मानने को तैयार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने गाजा में संघर्ष विराम समझौते के लिए बनाए जा रहे दबाव का प्रतिरोध करने की बात कही है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में सोमवार को नेतन्याहू ने कहा कि वह फिलाडेल्फिया गलियारा पर इजराइली नियंत्रण की मांग पर जोर देना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें:-Israel Hamas युद्ध के बीच नेतन्याहू के खिलाफ जनता का उग्र प्रदर्शन, तेल अवीव में जुटी हजारों की भीड़

सम्बंधित ख़बरें

ईरान का ‘फर्स्ट अटैक’ प्लान; ट्रंप की धमकी पर तेहरान का पलटवार, अब हमला होने का इंतजार नहीं!

लश्कर के कैंप में हमास के आतंकी नाजी जहीर की एंट्री, अल्लाह हु अकबर से गूंज उठी महफिल, देखें VIDEO

ईरान में जेन-जी का उबाल, खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा; पोम्पिओ बोले- प्रदर्शनकारी ‘मोसाद एजेंट’

वेनेजुएला के बाद अब ईरान की बारी? इजरायली नेता लैपिड की चेतावनी ने दुनिया में मचाई हलचल

नेतन्याहू ने कहा कि गलियारा यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि हमास सुरंगों के ज़रिए फिर से हथियार न एकत्र कर सके। उन्होंने कहा कि बंधकों को मुक्त कराने के लिए मुझसे ज़्यादा कोई प्रतिबद्ध नहीं है। लेकिन कोई भी मुझे उपदेश नहीं दे सकता।

क्यों आक्रोस में है जनता

इसरायल सेना को गाजा के रफाह इलाके से छह बंधकों के शव बरामद हुआ। इसके बाद से ही इसराइल की जनता में आक्रोश की भावना जन्म लेना शुरू हो गया। अब आलम ये है कि राजधानी तेलअवीव में नेतन्याहू के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। यहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटी।

सरकार के खिलाफ नाराजगी

इजरायली सैनिकों को बंधकों का शव एक सुरंग से मिले हैं जहां हत्या के कुछ देर बाद ही वे पहुंचे थे। तेल अवीव में रविवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसराइली नागरिकों की  ये नाराजगी अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:-पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट है जारी, मंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति को क्या ICC करेगी गिरफ्तार

बता दें कि  तेल अवीव में एक आईडीएफ के मुख्यालय और सैन्य अड्डे के बाहर भावनात्मक प्रदर्शन हुए। लोग नेतन्याहू सरकार से बंधकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जल्द से जल्द समझौता करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर दिया था। इस हमले में 1200 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। तब से ये युद्ध जारी है

Netanyahu says he will resist pressure being made for a ceasefire agreement with hamas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 09:55 AM

Topics:  

  • Hamas
  • Israel
  • Israel-Hamas War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.