समझौता टूटा? एक फैसले से लेबनान सीमा पर फिर मची तबाही, नेतन्याहू ने IDF को दिया जोरदार हमले का आदेश
Israel-Hezbollah War: इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सीजफायर के बीच हिजबुल्लाह पर जोरदार हमले का आदेश दिया है। लेबनान में हुई ताजा सैन्य कार्रवाई में 6 लोगों की मौत के बाद युद्धविराम पर खतरा मंडरा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Netanyahu Orders Attack on Hezbollah: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों पर “जेरदार हमला” करने का आदेश दिया है। यह फैसला उस समय आया है जब पिछले तीन हफ़्तों के लिए लागू युद्धविराम को दो दिन पहले बढ़ाया गया है। नेतन्याहू के आदेश के बाद इजरायली सेना ने तुरंत नई कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
लेबनान में शनिवार को हुए हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हुई। नबातियेह जिले के योहमोर अल-शकीफ कस्बे में एक ट्रक और मोटरसाइकिल पर इजरायली हमलों के दौरान चार लोग मारे गए। वहीं, बिंत जुबैल जिले के सफद अल-बत्तीख़ कस्बे में हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई और 17 लोग घायल हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन जानमाल की हानि की पुष्टि की है।
हिजबुल्लाह के तीन आतंकियों को मारने का दावा
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह (Hezbollah) के तीन सदस्यों को मार गिराया, जो एक हथियारों से भरे वाहन में सवार थे। इसके अलावा, मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य सदस्य को भी निशाना बनाया गया। IDF ने इन कार्रवाईयों को हिजबुल्लाह की सक्रियताओं को रोकने के प्रयास के रूप में बताया।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
दोनों पक्षों के बीच इस ताजा हिंसक घटनाक्रम ने युद्धविराम समझौते पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पूरी तरह हमले रोकने तक सीमित नहीं था, बल्कि हिंसा में कमी लाने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसे गुरुवार को वॉशिंगटन में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद बढ़ाया गया था।
सीजफायर टूटने का बढ़ा खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल की कार्रवाईयों ने युद्धविराम की नाजुकता को उजागर कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों पक्षों की गतिविधियों से यह साफ होता है कि किसी भी छोटी चूक या हिंसक घटना पूरे समझौते को प्रभावित कर सकती है।
यह भी पढ़ें- कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले
इससे पहले भी दोनों देशों के बीच कई बार सीमापार हमले हो चुके हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई हिजबुल्लाह को उसकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराने और भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से की गई है। दोनों देशों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि हिंसा पर काबू पाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना होगा।
