‘मुझे कॉफी पसंद है…’, अफवाहों के बीच सामने आया नेतन्याहू का नया VIDEO, पहाड़ियों में मुस्कुराते दिखे PM
Benjamin Netanyahu Video: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत और AI वीडियो संबंधी ईरानी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। यरूशलम हिल्स से जारी एक नए वीडियो में वह आम लोगों के बीच दिख रहे है।
- Written By: अमन उपाध्याय
यरूशलम हिल्स में मुस्कुराते हुए आम लोगों के बीच नजर आए पीएम नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Netanyahu Jerusalem Hills Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है। ईरानी मीडिया द्वारा उनकी मौत और सार्वजनिक अनुपस्थिति के दावों के बीच, नेतन्याहू ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यह वीडियो उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया है, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
ईरानी प्रोपेगेंडा और ‘AI’ का दावा
दरअसल, ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने यह अफवाह उड़ाई थी कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है क्योंकि वे काफी समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। ईरानी एजेंसी ने नेतन्याहू के पिछले वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा निर्मित बताया था और तर्क दिया था कि वीडियो में उनके एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं।
10 उंगलियां गिनाकर दिया जवाब
इन साजिशों का मजाक उड़ाते हुए नेतन्याहू ने रविवार को और फिर सोमवार को एक 90 सेकंड का वीडियो जारी किया। इस क्लिप में वह एक रेस्तरां में कॉफी का ऑर्डर देते हुए और कॉफी बनाने वाले युवक से इन अफवाहों के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं। अपने ऊपर लगे ‘AI वीडियो’ के आरोपों का जवाब देने के लिए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी दसों उंगलियां भी गिनाईं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘मुझे कॉफी पसंद है और मुझे अपना देश पसंद है’।
सम्बंधित ख़बरें
Troop withdrawal: ईरान युद्ध विवाद पर ट्रंप का NATO को बड़ा झटका! जर्मनी से बुलाएंगे 5000 सैनिक वापस
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
Explainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
देखें VIDEO-
שומרים על ההנחיות ומנצחים ביחד >> pic.twitter.com/HC5w3PqKuV — Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 16, 2026
आम जनता के बीच ‘रियल इजरायल’
वीडियो में नेतन्याहू यरूशलम हिल्स के सुंदर नजारों के बीच धूप का आनंद लेते और आम नागरिकों से बातचीत करते दिख रहे हैं। वह वहां मौजूद महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और लोगों को ताजी हवा लेने तथा धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हैं। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि ‘सबसे नजदीकी शेल्टर कहां है?’, जो ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान सुरक्षा के प्रति उनकी सतर्कता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका में कुदरत का ‘डबल अटैक’, बर्फीला तूफान और टॉर्नेडो ने मचाई भारी तबाही; 1800 उड़ानें रद्द
मनोबल बढ़ाने का संदेश
वीडियो के साथ बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संदेश भी साझा किया ‘दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें’। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वीडियो का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में जनता का मनोबल बढ़ाना और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देना है। नेतन्याहू ने इस दौरान ‘रियल इजरायल’ की भावना पर बल दिया और नागरिकों से युद्ध के इस कठिन दौर में धैर्य बनाए रखने की अपील की।
