PM बालेन ने शपथ के 24 घंटे में ओली को भेजा जेल, नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज
Nepal Politics: नेपाल के नवनियुक्त PM बालेन शाह ने सख्त एक्शन लेते हुए पूर्व PM ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कराया। यह कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में हुई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पूर्व PM ओली (Image- Social Media)
KP Sharma Oli Arrested: नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई जेन-जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में की गई है, जिसमें इन दोनों नेताओं को जिम्मेदार माना गया था। जानकारी के अनुसार, बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।
निहत्थे छात्रों पर हुई थी गोलीबारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोलीबारी की गई, जिससे कई छात्रों की जान चली गई। सरकार ने इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए सीधे कार्रवाई का रास्ता अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
सूत्रों के मुताबिक, सुबह सबसे पहले पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को हिरासत में लिया गया और कुछ समय बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कदम को नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस बल और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
हालांकि, जांच आयोग की रिपोर्ट में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, लेकिन फिलहाल सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने उनकी भूमिका की अलग से जांच के लिए एक नई समिति गठित करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- ईरान का साइबर अटैक! FBI चीफ काश पटेल की ईमेल आईडी हैक, अमेरिकी सुरक्षा महकमे में मची खलबली
बता दें कि बालेन शाह ने नेपाल की राजनीति में एक नायक के रूप में पहचान बनाई है, खासकर Zen-Z आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका के बाद। युवाओं द्वारा बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग भी तेज थी, और अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है। खास दिन, रामनवमी के अवसर पर बालेन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
