-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nepal Pm Kp Sharma Oli Accused Former King Gyanendra For Violence During Protest
नेपाल के PM ओली की दो टूक, हिंसा भड़काने वाले बख्शे नहीं जाएंगे चाहे वह पूर्व राजा ही क्यों न हों
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र सिंह पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि संविधान का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह पूर्व राजा ही क्यों न हो।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
काठमांडू : नेपाल में मानो गृह युद्ध छिड़ गया हो। राजशाही समर्थकों की ओर से काठमांडू में लगातार हो रहे उग्र विरोध के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में किया जा रहा है लेकिन रह-रहकर विरोध शुरू हो जा रहा है। इस मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद में बड़ा बयान दिया है। उन्होेंने आरोप लगाया है कि नेपाल में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने ही हिंसा भड़काई है।
संसद में भाषण देते हुए पीएम ओली ने कहा कि देश का संविधान सबसे ऊपर है। यहां रहने वाले सभी व्यक्ति को संविधान का पालन करना ही पड़ेगा। उन्होेंने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि यदि संविधान का उल्लंघन किया जाएगा तो उसके खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी चाहे वह आम व्यक्ति हो या फिर पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ही क्यों न हों।
ओली बोले- कानून के दायरे में रहे चाहे वह पूर्व राजा ही क्यों न हों
पीएम ओली ने संसद में भाषण देते हुए कहा कि देश में राजशाही और संविधान को लेकर जंग छिड़ी हुई है। लेकिन यह बात सभी को समझ लेनी चाहिए कि देश का संविधान और कानून सर्वोपरि है। ओली ने साफ शब्दों में कहा कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र हिंसा भड़का रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह प्रजातंत्र दिवस पर लोगों से समर्थन मांग रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व राजा ने असामाजिक तत्वों को विरोध प्रदर्शन का जिम्मा सौंपा है जो लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कानून सब के लिए बराबर है और आरोप सिद्ध हुए तो पूर्व राजा भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
PM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
पूर्व राजा ने 2008 समझौते का उल्लंघन किया
प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया है कि पूर्व राजा ज्ञानेंद शाह ने 2008 के समझौते का उल्लंघन किया है। इस समझौते के अंतर्गत सरकार ने उन्हें आम नागरिक की तरह व्यापार करने और शांति पूर्ण जीवन व्यतीत करने की अनुमति दी थी। इसमें कुछ विशेष छूट भी शामिल की गई है। इसमें नागार्जुन दरबार के प्रयोग करना भी शामिल है। वहीं सकरार सभी से संविधान और कानून के दायरे में रहकर विरोध जताने की अपील कर रही है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संविधान का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
पीएम ओली ने साफ कर दिया है कि संविधान का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को हुई हिंसा में शामिल लोगों को चिह्नित कर सजा दी जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेपाल में फिर से राजशाही शासन लागू किया जाए। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के समर्थकों और सरकार के बीच सीधे टकराव की स्थिति बन चुकी है।
Nepal pm kp sharma oli accused former king gyanendra for violence during protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 01:06 PMलगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
Jul 24, 2026 | 01:06 PM‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Jul 24, 2026 | 01:03 PMवर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
Jul 24, 2026 | 12:58 PMमुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Jul 24, 2026 | 12:50 PMभारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
Jul 24, 2026 | 12:44 PMLock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
Jul 24, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














