Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल में Gen-Z हिंसा पर बड़ा खुलासा; अब भी 4,500 से ज्यादा कैदी फरार, चोरी हुए 727 हथियार बरामद

Nepal News Hindi: नेपाल में सितंबर की जेन-जी हिंसा के दौरान 15,000 कैदी जेलों से फरार हो गए थे। सरकार ने बताया कि अब भी 4,552 कैदी गायब हैं और हथियारों की बरामदगी जारी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 02, 2025 | 10:15 PM

नेपाल में Gen-Z हिंसा पर बड़ा खुलासा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepal Gen-Z  Protest: नेपाल में सितंबर माह में भड़की जेन-जी हिंसा से उत्पन्न अराजकता का प्रभाव अब तक देखने को मिल रहा है। उस दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक भवनों और जेलों पर हुए हमलों के बीच हजारों कैदी जेलों से फरार हो गए थे।

नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन फरार कैदियों में से 4,552 अब भी लापता हैं और सरकार उनके बारे में कोई ठोस जानकारी जुटाने में असफल रही है।

कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई

आठ और नौ सितंबर को हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उग्र भीड़ ने कई जेलों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद नेपाल पुलिस के अनुसार लगभग 15,000 कैदी भाग निकले थे। ये सभी विभिन्न गंभीर और सामान्य मामलों में आरोपी या दोषी पाए गए थे।

कैदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया

धनगड़ी में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में गृह मंत्री आर्याल ने बताया कि फरार कैदियों की खोज के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए कैदियों में से अधिकांश को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या वे स्वेच्छा से जेल लौट आए हैं। लेकिन अभी भी करीब 4,500 से अधिक कैदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जो सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

भारी मात्रा में हथियार लूटे गए

हिंसा और अफरातफरी के दौरान न सिर्फ कैदी फरार हुए, बल्कि भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी भीड़ द्वारा लूट लिए गए। नेपाल पुलिस के अनुसार उस समय करीब 1,200 से अधिक राइफलें, पिस्तौलें और लगभग 1 लाख राउंड गोलियां चोरी हुई थीं। इस स्थिति ने नेपाल में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है, खासकर तब जब अगले वर्ष 5 मार्च को देश में प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं।

सरकार को आशंका है कि फरार कैदी चुनावी प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं और अवैध हथियारों का इस्तेमाल हिंसा या दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है। अब तक 727 चोरी हुए हथियार बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन शेष हथियारों की खोज अभी भी जारी है।

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की अनुमति नहीं

सूत्रों के अनुसार, कुछ फरार कैदियों द्वारा दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

गृह मंत्री आर्याल ने स्पष्ट कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में आगामी चुनावों को बाधित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, “हम फरार कैदियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए हथियारों की बरामदगी में लगातार सफलता पा रहे हैं। सभी ऐसे हथियार और गोला-बारूद जब्त किए जाएंगे और इन्हें चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

यह भी पढ़ें:-उड़ान भरने से पहले ही खोला एजेंडा! पुतिन ने कहा- ‘PM मोदी और मैं…’, अमेरिका-यूरोप पर सीधा वार

नेपाल सरकार इस पूरे मामले को देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती मान रही है और आने वाले महीनों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है।

Nepal genz violence 4500 prisoners escaped weapons recovery election security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Nepal Violence
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

उड़ान भरने से पहले ही खोला एजेंडा! पुतिन ने कहा- ‘PM मोदी और मैं…’, अमेरिका-यूरोप पर सीधा वार

2

दक्षिण-पूर्व एशिया में भीषण तबाही: बाढ़-भूस्खलन से 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों बेघर…सैकड़ों लापता

3

‘मेरे कत्ल की तैयारी…’, जेल से इमरान खान का बड़ा स्टेटमेंट, आसिम मुनीर को लेकर बड़ा इशारा

4

फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, असिस्टेंट कमिश्नर समेत 4 अधिकारियों की मौत; पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.