50 करोड़ का सोना, डेढ़ करोड़ कैश और... नेपाल में रेस्क्यू टीम के हाथ लगा खजाना, वायरल हो रहा VIDEO

Nepal Bank Gold Rescue: नेपाल की भीषण बाढ़ में नुवाकोट का कृषि विकास बैंक पानी और मलबे में डूब गया। 8 घंटे के अभियान में टीम ने 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना सुरक्षित निकाला।
Nepal Bank Gold Rescue
नेपाल में बाढ़ में बैंक से सोना और कैश सुरक्षित बाहर निकाला गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nepal Floods: तिब्बत से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण नेपाल के 8 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कई बस्तियां पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नेपाल के नुवाकोट जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहत-बचाव दल के लोग एक बैंक के अंदर से कई लॉकर निकालते दिखाई दे रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक, वीडियो नुवाकोट जिले के त्रिशूली इलाके में स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा का है, जहां बाढ़ का पानी घुस गया था, जिसके चलते पूरा बैंक पानी में डूब गया था। बैंककर्मियों को उम्मीद थी कि पानी जल्द ही बाहर निकल जाएगा, लेकिन जब कई दिनों तक पानी बाहर नहीं निकला और स्थिति बिगड़ने लगी तब बैंक के लॉकरों फंसी में करोड़ों की संपत्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक से लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य के सोना बाहर निकाला गया।

8 घंटे तक लगातार चला अभियान

नेपाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा पूरी तरह से पानी में डूब गई थी। नदी के पानी के साथ बहुत सारा पत्थर और मिट्टी मलबे के रूप में बैंक के अंदर घुस गया था। ऐसे में बैंक के लॉकर और अन्य हिस्सों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था। पुलिस और संबंधित टीमों को राहत-बचाव अभियान के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार 8 घंटे चले अभियान के बाद राहत-बचाव टीम ने बैंक के अंदर रखी कीमती धातुओं और नकदी को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला।  

अधिकारियों ने बताया कि, अभियान के दौरान लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी, चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। इसके अलावा राहत-बचाव अभियान में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

नेपाल में बाढ़ से अब तक 903 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि करीब 4,247 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित सभी 8 जिलों से शव बरामद किए गए हैं। नेपाल आपदा के 6वें दिन भी बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।

Nepal Bank Gold Rescue
नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक, अब तक चितवन जिले से 272 शव, नवलपरासी पूर्व से 184, नवलपरासी पश्चिम से 82 और गोरखा जिले से 58 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह नुवाकोट से 52, धादिंग से 50, तनहू से 36 और रसुवा से 13 शव मिले हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com