बालेन शाह का PM बनना तय! नेपाल में चार साल पुरानी पार्टी के सामने पस्त हुए ओली, RSP की शानदार शुरुआत
Nepal Elections 2026: नेपाली चुनाव में नई पार्टी RSP ने धमाकेदार शुरुआत की है, 36 सीटों पर बढ़त, युवाओं का समर्थन, बालेन शाह प्रधानमंत्री उम्मीदवार, युवाओं में बदलाव की उम्मीद जगाई।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल चुनाव में शुरुआती रुझान में बालेन शाह की पार्टी आगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
2026 Nepal Election Results: नेपाल में गुरुवार को हुए प्रतिनिधि सभा (नेपाली संसद) के चुनाव में काठमांडू के चर्चित मेयर रहे बालेन शाह की नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआती नतीजों के अनुसार, RSP ने एक सीट जीत ली है और 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, नेपाली कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है, CPN (UML) 3 सीटों पर और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 1 सीट पर बढ़त में है।
नेपाल में आज कुल 46 सीटों की गिनती अभी चल रही है। इस चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया और माना जा रहा है कि यह चुनाव नेपाल की राजनीति में बदलाव की दिशा तय करेगा। खासकर बालेन शाह की पार्टी जैसा प्रदर्शन कर रही है उसने दिग्गज राजनेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
जेन Z आंदोलन के बाद पहला चुनाव
यह चुनाव नेपाल में जेन Z आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव है। पिछले साल हुए इस आंदोलन में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हुए थे, जिसके चलते केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी। काठमांडू-1 सीट पर RSP उम्मीदवार रंजू दर्शना ने शानदार जीत दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
ITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
ट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
US Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Saudi Drone Attack: सऊदी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक की कोशिश, कतर ने बयान जारी कर जताया विरोध
RSP के केंद्रीय समिति सदस्य आरके ढुंगाना के अनुसार, रंजू ने 10,000 से ज्यादा वोट हासिल किए, जो निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के प्रबल थापा क्षेत्री के लगभग दोगुने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक रूप से जीत की घोषणा नहीं की है।
चार साल पुरानी पार्टी है RSP
RSP की स्थापना 2022 में हुई थी और इसने चुनाव प्रचार के दौरान खासकर युवाओं से समर्थन प्राप्त किया। काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) झापा-5 सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री और CPN (UML) अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSP काठमांडू की सभी 10 सीटों पर बढ़त में है। बालेन शाह को पार्टी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार माना जा रहा है।
दूसरी तरफ, नेपाली कांग्रेस और CPN (UML) पिछले साल जेन Z प्रोटेस्ट में गिराई गई सरकार के हिस्से थे। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा को उनकी पार्टी का पीएम उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि CPN (UML) ने ओली को ही अपना प्रधानमंत्री चेहरा चुना है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के ड्रोन लॉन्चर को किया तबाह, हमले से धुआं-धुआं हुआ जहाज, सामने आया खौफनाक VIDEO
1.89 करोड़ मतदाताओं ने लिया हिस्सा
इस चुनाव में लगभग 1.89 करोड़ मतदाताओं ने 275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा के लिए वोट डाले। इनमें से 165 सीटें सीधे वोट (FPTP) के आधार पर चुनी जाती हैं, जबकि 110 सीटें प्रोपोर्शनल वोटों के अनुपात में बांटी जाती हैं। FPTP के लिए 3,400 से ज्यादा और प्रोपोर्शनल के लिए 3,135 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई और शुक्रवार रात तक पूरी होने की संभावना है। शुरुआती नतीजे RSP की मजबूत लहर दिखा रहे हैं, जो नेपाल में युवा बदलाव की मांग को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
