नेपाल में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली के बाद गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री दीपक खड़का
Nepal Corruption Crackdown: नेपाल में बालेन शाह सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है, के.पी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद अब दीपक खड़का को भी गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
दीपक खड़का (सोर्स- सोशल मीडिया)
Balen Shah Government Action: नेपाल में बालेंद्र शाह सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नेताओं की संपत्तियों की जांच जारी है। इसके अलावा धन शोधन जांच विभाग के एक पत्र के आधार पर नेपाल पुलिस ने शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल समेत दो पूर्व मंत्रियों अर्जू राणा देउबा और दीपक खड़का तथा उनके परिवारों की चल-अचल संपत्तियों और आय के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा पूर्व मंत्री अर्जू राणा के भाई भूषण राणा के खिलाफ भी जांच की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच रविवार सुबह पूर्व मंत्री दीपक खड़का को उनके बुधानिलकंठ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्व मंत्री दीपक खड़का को भी किया गिरफ्तार
रविवार सुबह पूर्व मंत्री दीपक खड़का को उनके बुधानिलकंठ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग के पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विभाग ने अपने पत्र में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी जांच के दायरे में लाने की सिफारिश की है। इसी आधार पर CIB ने तत्काल गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए दीपक खड़का को हिरासत में लिया। फिलहाल उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है जहां जिला अदालत से उनकी रिमांड बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
NEPAL: PM बालेन के विवादित बयान पर विदेश मंत्री ने दी सफाई, बोले-सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है स्थिति
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
शेर बहादुर देउबा के खिलाफ जांच शुरू
नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बालेंद्र शाह सरकार की सख्त कार्रवाई अब पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा तक पहुंच गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गंभीर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब इंटरपोल के जरिए देउबा दंपत्ति को वापस लाने की प्रक्रिया पर भी काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब! खुले घूम रहे हैं 26/11 के गुनाहगार, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बालेंद्र शाह की 100 सूत्रीय कार्य योजना
नेपाल में बालेंद्र शाह सरकार ने शनिवार को 100-सूत्रीय कार्य योजना पेश की। इससे पहले शुक्रवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के घोषणापत्र के अनुरूप सुशासन के लिए एक विस्तृत रोडमैप को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत दूसरे जन आंदोलन के बाद से अब तक सार्वजनिक पदों पर रहे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और बड़े सरकारी अधिकारियों की संपत्तियों की जांच कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही 15 दिनों के अंदर एक विशेष समिति गठित करने का भी निर्णय हुआ है। इस समिति में कानून, वित्त, राजस्व और अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे जो प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के अधीन रहकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
