कौन है ईरान की ‘आयरन लेडी’ नाजनींन बरादरन? जिसने उड़ाई खामेनेई सरकार की नींद, गिरफ्तारी से मचा बवाल
Iran Protests: ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बाद नाजनींन बरादरन की गिरफ्तारी का दावा हुआ, जिन पर नेतृत्व, हिंसा भड़काने और अमेरिका और रेजा पहलवी से कथित संबंधों के आरोप लगे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान सरकार ने नाजनींन बरादरन को गिरफ्तार किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nazanin Baradaran arrested Iran protests: ईरान में हाल ही में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक 63 वर्षीय महिला नाजनींन बरादरन को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, नाजनींन बरादरन को विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख नेतृत्वकर्ता और हिंसा भड़काने की “मास्टरमाइंड” बताया जा रहा है। यह गिरफ्तारी खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई बताई गई है।
सरकारी मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि नाजनींन बरादरन के अमेरिका और इजरायल से संबंध थे और वह देश में अशांति फैलाने की साजिश में शामिल थीं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हालिया अशांति के कई अहम साजिशकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है और ये गिरफ्तारियां लंबे समय तक चले जटिल खुफिया अभियानों का नतीजा हैं।
CIA के संपर्क में थीं नाजनींन बरादरन
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नाजनींन बरादरन का संबंध ईरान के निर्वासित प्रिंस रेजा पहलवी से था। रेजा पहलवी, जो ईरान के आखिरी शाह के बेटे हैं, पहले भी ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन कर चुके हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट और अपीलों के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे, जिसके चलते सरकार ने कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी थीं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर लोगों से वीकेंड पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में सिर्फ ‘सही लोगों’ को ही मिलेगी एंट्री! FIFA World Cup Visa विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप सख्त
ईरान-US टकराव चरम पर; कुवैत-बहरीन में ड्रोन अटैक के बाद कुवैत ने बंद किया एयरस्पेस, कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Explainer: रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा? क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट? इनसाइड स्टोरी
ओमान के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर अमेरिकी हमला, 3 नाविक लापता; भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
ईरानी मीडिया के मुताबिक, नाजनींन बरादरन “राहा परहम” नाम के कोडनेम से काम कर रही थीं और रेजा पहलवी के निर्देश पर गतिविधियां चला रही थीं। यह भी आरोप लगाया गया है कि रेजा पहलवी के माध्यम से ही वह अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के संपर्क में थीं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्पष्ट किया है कि वह इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है और न ही बरादरन की पहचान का सत्यापन हो पाया है।
यह भी पढ़ें: भारत में ChatGPT पर लगेगा बैन! ट्रंप के करीबी पीटर नावारो ने फिर उगला जहर, टैरिफ के बाद अब AI ‘स्ट्राइक’
कौन है नाजनींन बरादरन?
नाजनींन बरादरन का जन्म 1963 में हुआ था और उन्होंने ईरान के शिराज शहर स्थित शिराज यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। वह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं, विशेष रूप से महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर उन्होंने मुखर रूप से अपनी राय रखी है।
