वॉशिंगटन हमले में नेशनल गार्ड सारा बेकस्ट्रॉम की मौत, ट्रंप ने बताया ‘भयानक हमला’
Washington attack: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉशिंगटन हमले में घायल नेशनल गार्ड स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम (20) की मौत की घोषणा की। सार्जेंट एंड्रू वोल्फ अभी भी गंभीर हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
सार्जेंट एंड्रू वोल्फ और सारा बेकस्ट्रॉम (सोर्स- सोशल मीडिया)
National Guard Sara Baeckstrom dies in Washington attack: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुए हमले से देश स्तब्ध है। इस दुखद घटना में घायल 20 वर्षीय नेशनल गार्ड स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम ने अब दम तोड़ दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भावुक होकर खुद इस खबर की घोषणा की और इसे ‘भयानक हमला’ बताया। हमले में घायल दूसरे सदस्य, सार्जेंट एंड्रू वोल्फ, अभी भी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
वॉशिंगटन हमले का दर्द गहराया
वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुए हमले के बाद अमेरिका की राजधानी में शोक का माहौल है। गंभीर रूप से घायल वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड की सदस्य, स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम (20) अब दुनिया में नहीं रहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस दुखद समाचार की पुष्टि की। व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुए इस हमले में सारा और एक अन्य नेशनल गार्ड सदस्य को नजदीक से गोलियां मारी गई थीं।
गंभीर हालत में सार्जेंट एंड्रू वोल्फ
सारा की मौत के बाद, इस हमले में घायल दूसरे सदस्य, यूएस एयर फोर्स स्टाफ सार्जेंट एंड्रू वोल्फ (24) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। सारा और एंड्रू दोनों वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्य थे। उन्हें अगस्त 2024 में राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सारा का सपना अधूरा
जून 2023 में सेना में भर्ती हुई सारा बेकस्ट्रॉम 863rd मिलिट्री पुलिस कंपनी से जुड़ी थीं। उनका सपना देश की प्रतिष्ठित एजेंसी FBI में करियर बनाने का था। न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में उनके पिता गैरी बेकस्ट्रॉम ने बेटी को खोने के दर्द को शब्दों में बयां किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि वह बच नहीं पाएंगी और वह खुद उनका हाथ पकड़े बैठे थे।
सारा के एक्स बॉयफ्रेंड एडम कैर ने उन्हें याद करते हुए ‘नरम दिल और बेहद ख्याल रखने वाली’ इंसान बताया। सारा को प्रकृति से प्यार था, उन्हें रोड ट्रिप पसंद थी और वह परिवार के साथ समय बिताने को सबसे ज्यादा महत्व देती थीं। शुरुआत में वॉशिंगटन भेजे जाने से वह थोड़ा नाखुश थीं, लेकिन बाद में उन्होंने म्यूजियम और शहर की सैर का आनंद लेना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: ब्लाइंड T20 विश्व कप विजेता टीम से मिले PM मोदी, सम्मान में झुकाया सिर; मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल
वोल्फ के लिए दुआ की अपील
सार्जेंट एंड्रू वोल्फ 2019 से नेशनल गार्ड के साथ जुड़े हुए हैं। उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए सिर्फ इतना कहा, “हमें बस दुआ चाहिए।” उन्होंने आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया। एंड्रू की दोस्त ब्रूक डेविसन के मुताबिक, वह ‘बहुत मजबूत और आस्था रखने वाले इंसान’ हैं। एंड्रू ने कभी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं जताई थी और वादा किया था कि मिशन खत्म होने पर वह सब कुछ विस्तार से बताएंगे।
