मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, उतरने ही वाला था भारतीय सांसदों का विमान तभी मचा हड़कंप
मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद वहां भारी हड़कंप मच गया। लैंडिंग के लिए प्रतीक्षा कर रहे विमानों को अस्थायी रूप से एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली।
- Written By: अमन उपाध्याय
मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
मॉस्को: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रूस गए भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मॉस्को एयरपोर्ट पर एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। डीएमके सांसद कनिमोझी समेत अन्य सदस्य जिस विमान में सवार थे, वह ड्रोन हमले के खतरे के चलते कई घंटों तक हवाई मार्ग में चक्कर काटता रहा। सुरक्षा हालात की गहन समीक्षा के बाद विमान को अंततः मॉस्को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
भारत ने विश्व के विभिन्न देशों को ऑपरेशन सिंदूर का संदेश पहुंचाने के लिए छह प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में भेजे हैं। इनमें से एक प्रतिनिधिमंडल रूस गया है, जिसमें डीएमके सांसद कनिमोझी, आरजेडी के सांसद प्रेमचंद गुप्ता, कैप्टन ब्रिजेश, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, राजदूत मंजीव सिंह और अशोक कुमार मित्तल शामिल हैं।
यूक्रेन ने मास्को एयरपोर्ट को बनाया निशाना
सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में यह टीम 22 मई को रूस के लिए रवाना हुई थी। लेकिन हाल ही में यह जानकारी मिली है कि कनिमोझी को लेकर जा रही विमान को मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खबरों के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया था, जिससे विमान को वहां उतरने में दिक्कत हुई।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
कई घंटों तक रोक दी गई विमानों की आवाजाही
हमला होते ही मॉस्को एयरपोर्ट पर भारी भगदड़ मच गई और एयरपोर्ट ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों को कई घंटों तक रोक दिया। लैंडिंग के लिए इंतजार कर रहे विमानों को अस्थायी रूप से उतरने की इजाजत नहीं दी गई। इस वजह से सांसद कनिमोझी करुणानिधि का विमान भी नीचे नहीं उतर पाया और उसे कई बार हवा में चक्कर लगाना पड़ा। अंत में, हवा में लंबी देरी तक चक्कर काटने के बाद विमान सुरक्षित रूप से आखिरकार लैंड कर पाया।
दुनिया के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा आतंकवाद
फ्लाइट लैंड होने के बाद, सभी सांसदों का मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया। सांसदों का मुख्य उद्देश्य रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और विशेषज्ञों को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के बारे में जानकारी देना है। कनिमोझी ने कहा कि भारत और रूस के बीच पहले से ही मजबूत संबंध हैं। अब हम रूस को विस्तार से बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
On arrival at Moscow’s Domodedovo Airport the Hon’ble Members of Parliament @KanimozhiDMK , @RajeevRai , @CaptBrijesh , @guptapc50 , @DrAshokKMittal and Ambassador @ambmanjeevpuri , welcomed by Ambassador @vkumar1969 . A busy schedule of meetings and interactions awaits them in… pic.twitter.com/p5fStqNYnh — India in Russia (@IndEmbMoscow) May 22, 2025
जानबूझकर यूक्रेन करता है ड्रोन हमला
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा था कि जब भी किसी दूसरे देश की प्रतिनिधिमंडल टीम रूस आने की कोशिश करती है, तो यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन हमला कर देता है। पुतिन के अनुसार, यूक्रेन यह जानबूझकर करता है ताकि बाकी दुनिया रूस से संपर्क तोड़ दे और लोग डर के कारण रूस आने डरें।
