पिता की मौत, टॉप कमांडर के उड़े चिथड़े…अमेरिकी हमले से कैसे बचे मोजतबा? मौत को मात देकर बने सुप्रीम लीडर
Israel-Iran War: एक लीक ऑडियो के मुताबिक, ईरान के मोजतबा खामेनेई हमले से बच गए, जबकि उनके पिता अली खामेनेई, पत्नी ज़हरा हद्दाद-आदिल और कई परिवारजन इसी हमले में मारे गए।
- Written By: अक्षय साहू
मोजतबा खामेनेई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mojtaba Khamenei Audio Leak: ईरान पर कथित अमेरिकी-इजरायली हमले को लेकर एक बेहद डरावनी अंदरूनी कहानी सामने आई है, जिसमें लीक ऑडियो के हवाले से कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई महज कुछ मिनटों के अंतर से मौत से बच निकले, जबकि उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत परिवार के कई सदस्य इस हमले में मारे जाने का दावा किया गया है।
बताया गया है कि 28 फरवरी की सुबह करीब 9:32 बजे तेहरान स्थित खामेनेई कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाकर हमला किया गया। उस समय मोजतबा खामेनेई किसी काम से बाहर आंगन में गए हुए थे और जैसे ही वे इमारत में लौटने लगे, तभी जोरदार धमाका हुआ। इस वजह से वे सीधे हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
हमले में पत्नी और बेटे की मौत
लीक ऑडियो में दावा किया गया है कि इस हमले में उनकी पत्नी जहरा हद्दाद-आदिल और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोजतबा को केवल पैर में मामूली चोट आई। हमले की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया गया कि ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद शिराजी का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और पहचान के लिए बहुत कम अवशेष ही बचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…
NATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
ऑडियो में यह भी कहा गया कि अयातुल्लाह खामेनेई के दामाद मिसबह अल-हुदा बाघेरी कानी की भी इस हमले में मौत हो गई और उनका शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं, खामेनेई के दूसरे बेटे मुस्तफा खामेनेई हमले के समय पास में मौजूद थे, लेकिन वे अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित निकलने में सफल रहे।
कब और कहां का है ऑडियो?
‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑडियो खामेनेई के दफ्तर में प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहेर हुसैनी की बताई जा रही है, जो 12 मार्च को तेहरान में एक बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि हमला बेहद सुनियोजित था और कॉम्प्लेक्स के कई हिस्सों, खासकर खामेनेई परिवार से जुड़े रिहायशी इलाकों को एक साथ निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़ें- ‘ईरान में काम अधूरा मत छोड़ना’… 5 खाड़ी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका पर ईरान को लेकर बनाया भारी दबाव
हालांकि, इस लीक ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसमें किए गए दावे ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और उसके संभावित मानवीय नुकसान की गंभीर तस्वीर पेश करते हैं।
