Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी जी उन्हें बचा लो… पाकिस्तानी नेता ने मुहाजिरों के लिए लगाई गुहार, बोला- आप ही आखिरी उम्मीद

पाकिस्तान में रह रहे भारत से गए मुहाजिरों पर पाकिस्तानी सेना अत्याचार कर रही है और उन्हें अब तक पूर्ण नागरिक नहीं माना जाता। अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से इन मुहाजिरों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 28, 2025 | 11:45 AM

पाकिस्तानी नेता अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से निर्वासित मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने एक लाइव भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि पाकिस्तान में रह रहे भारत से गए मुहाजिरों पर पाकिस्तानी सेना अत्याचार कर रही है और उन्हें अब तक पूर्ण नागरिक नहीं माना जाता। अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से इन मुहाजिरों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि कुछ मीडिया चैनलों ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कोई पत्र नहीं लिखा, बल्कि उनकी प्रशंसा की है और एक भावनात्मक अपील की है। अल्ताफ के अनुसार, पीएम मोदी का बलूच जनता के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया साहस और नैतिकता का प्रतीक है।

उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे भारत से गए मुहाजिरों पर हो रहे अत्याचारों की भी बात की। अल्ताफ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था ने न केवल मुहाजिरों और उनकी आने वाली पीढ़ियों को पाकिस्तानी नागरिक मानने से इंकार कर दिया है, बल्कि उनकी आवाज उठाने वाली पार्टी पर भी कई बार सैन्य कार्रवाई किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO

धमाकों से फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, अब तक 16 की मौत

अंतरिक्ष में छिपे हैं 15,000 शहर तबाह करने वाले एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की गंभीर चेतावनी

गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

मुहाजिर किसे कहते हैं

मुहाजिर उन लोगों को कहा जाता है जो भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय या उसके बाद भारत से पाकिस्तान चले गए थे। विशेष रूप से ये लोग उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आकर पाकिस्तान के कराची, सिंध और पंजाब जैसे इलाकों में बसे। ये मुख्य रूप से उर्दू बोलने वाले हैं और पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में पहचान रखते हैं। इन्होंने पाकिस्तान के शहरी इलाकों जैसे कराची, लाहौर और सिंध में रहकर शिक्षा, व्यापार, और प्रशासनिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एलन मस्क के सपनों पर फिरा पानी! आसमान में फटा स्पेसएक्स का सुपर हैवी रॉकेट, 9वीं बार नाकाम हुआ लॉन्च मिशन

लगातार शोषण का करना पड़ रहा सामना

उन्होंने यह आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने 25,000 से अधिक मुहाजिर युवाओं की हत्या की है और हजारों को उनके माता-पिता के सामने से अगवा कर लिया गया, जो अब तक लापता हैं। अल्ताफ हुसैन का कहना है कि बीते 61 वर्षों से मुहाजिर समुदाय को शिक्षा, अर्थव्यवस्था और शारीरिक रूप से लगातार शोषण का सामना करना पड़ रहा है, और पाकिस्तान में उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है विभाजन के बाद पाकिस्तान पहुंचे इन भारतीय मुसलमानों को आशा थी कि उन्हें वहां बराबरी और सम्मान मिलेगा, लेकिन कई दशक बीत जाने के बाद भी वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Modi save muhajirs pakistan leader appeals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.