पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की हद पार, नाबालिग हिंदू लड़की को बनाया मुसलमान, अधेड़ से करा दिया निकाह
पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिंध प्रांत से सामने आया है, जहां एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा करके जबरदस्ती एक उम्रदराज आदमी से उसका निकाह करवा दिया गया। इतना ही नहीं इस दौरान उस लड़की का जबरिया धर्म परिवर्तन कर उसे मुसलमान भी बना दिया गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
कराची: पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिंध प्रांत से सामने आया है, जहां एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा करके जबरदस्ती एक उम्रदराज आदमी से उसका निकाह करवा दिया गया। इतना ही नहीं इस दौरान उस लड़की का जबरिया धर्म परिवर्तन कर उसे मुसलमान भी बना दिया गया।
यह मामला तब सामने आया जब एक दिन पहले ही हैदराबाद से अगवा की गई एक अन्य नाबालिग हिंदू लड़की को एक साल की लंबी मशक्कत के बाद बुधवार को अदालत के आदेश पर उसके परिवार को वापस सौंप दिया गया। पाकिस्तान दारावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिवा फकीर काची ने कहा कि 16 वर्षीय लड़की को बुधवार को उसके गांव हुंगुरू से अगवा कर लिया गया और उसकी शादी जबरन एक अधिक उम्र के व्यक्ति से करा दी गई जिसने उसका धर्म जबरदस्ती इस्लाम में परिवर्तित करा दिया।
यह भी पढ़ें:- कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: डॉक्टर्स की हड़ताल का नहीं निकला समाधान, आया ममता बनर्जी का ‘इस्तीफे’ वाला बयान
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
काची ने कहा कि लड़की को समुरा इलाके के पास एक मदरसे में ले जाया गया और उसकी शादी कर दी गई। जब माता-पिता बृहस्प्तिवार को उसे देखने के लिए मदरसे में गए, तो मौलवी ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया।” उन्होंने कहा, ‘‘यह अब हिंदू परिवारों के लिए एक नियमित घटना बन गई है कि उनकी युवा बेटियों और बहनों को इन जगहों पर जबरन ले जाया जाता है और उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी जाती है।”
हैदराबाद में घटी थी ऐसी ही घटना
हैदराबाद की एक सत्र अदालत ने बुधवार को एक लड़की को उसके परिवार के साथ फिर से मिलाने का आदेश दिया, जिसका पिछले साल हैदराबाद से अपहरण करने के बाद धर्म परिवर्तन कराया गया था और फिर एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें:- 9/11 Attack Anniversery: जब सुपर पॉवर पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, पढ़िए दिल दहला ने वाली कहानी
काची ने कहा कि पाकिस्तान में अधिकांश हिंदू परिवार गरीब हैं, इसलिए उनकी महिलाएं आसान लक्ष्य होती हैं और जब उनका अपहरण किया जाता है, तो सरकारी व्यवस्था से समर्थन की कमी के कारण उनके परिवारों को उनकी वापसी सुनिश्चित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला उनका संगठन अपहृत किशोरी को बरामद करने के लिए कानूनी सहारा लेगा।
