Russia News: रूसी Mi-8 हेलीकॉप्टर लापता, चालक दल समेत 22 लोग थे सवार
रूस के पूर्वी इलाके में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।
- Written By: साक्षी सिंह
प्रतिकात्मक तस्वीर
मास्को: रूस के पूर्वी इलाके में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।
एजेंसी के मुताबिक, माना जाता है कि इस हेलीकॉप्टर में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एमआई-8 दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसे 1960 के दशक में डिजाइन किया गया था। इसका इस्तेमाल रूस में व्यापक रूप से किया जाता है, जहां अकसर दुर्घटनाएं होती रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी देशों और कई अन्य देशों में भी एमआई-8 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें:-Pennsylvania: डोनाल्ड ट्रंप की पेंसिल्वेनिया रैली में फिर से सुरक्षा में सेंध, मीडिया गैलरी में घुसा शख्स
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Empire State: एम्पायर स्टेट पर प्रपोज करने वाले रूसी कपल एंजेला और इवान को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
सूत्रों की मानें तो भारतीय समयानुसार रूस का हेलिकॉप्टर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बेस पर वापस लौटना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कई बार कोशिश करने के बाद क्रू मेंबर्स से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में चालक दल के सदस्यों के अलावा पर्यटक सवार थे। बचावकर्मी लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें:-Pennsylvania: डोनाल्ड ट्रंप की पेंसिल्वेनिया रैली में फिर से सुरक्षा में सेंध, मीडिया गैलरी में घुसा शख्स
