Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर

Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पड़ोसी देश का आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्रैश हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत हुई है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 10, 2026 | 06:30 PM

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पड़ोसी देश का आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्रैश हो गया। घटना के वक्त हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में अब तक कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी स्टीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उड़ान भरते वक्त यह हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है।

पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फराबाद के शौकत लाइन क्षेत्र में पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरा। ये हेलीकॉप्टर उस टीम का हिस्सा था, जो प्रदर्शनकारियों पर नजर रहा था।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत

पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के में दी गई जानकारी में बताया गया है कि पाकिस्तान आर्मी एविएशन का यह हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबियों के कारण उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान मीडिया ने इंटर सर्विसेज पब्लिश रिलेशन के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया गया है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवाल कोई भी जीवित नहीं बचा है। वहीं, पाकिस्तानी आर्मी के ओर जारी बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सम्बंधित ख़बरें

UNSC में पाकिस्तान-चीन को करारा झटका, BLA को आतंकी घोषित करने की कोशिश नाकाम; अमेरिका ने लगाया वीटो

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम, 11 मासूम बच्चों समेत 13 की मौत; हमले के बाद भड़का तालिबान

मुनीर आर्मी का क्रूर चेहरा! PoK में 19 मासूम बच्चों और 7 गर्भवती महिलाओं की हत्या, सामने आई पूरी घटना

हॉर्मुज में अपाचे क्रैश के बाद भड़के ट्रंप, अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी; कई ठिकानों को बनाया निशाना

⚠️ An Mi-17 helicopter belonging to Pakistan Army Aviation crashed near Muzaffarabad on Wednesday during take-off after suffering a reported technical fault, according to the Inter-Services Public Relations (ISPR). The military said all personnel on board embraced Shahadat and… pic.twitter.com/Q2ddq2g4sW — News.Az (@news_az) June 10, 2026

हेलीकॉप्टर में कुल 20 लोग थे सवार

बता दें कि यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) के नीलम वैली में हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाकिस्तान सेना का यह हेलीकॉप्टर अचानक आसमान से नीचे जमीन पर आ गिरा। नीचे गिरते ही हेलीकॉप्टर आग का गोला बन गई। हेलीकॉप्टर में आग इतनी भीषण थी कि कोई भी बाहर नहीं निकल सका और सभी मौत के मुंह में समा गए।

यह भी पढ़ें: G-7 में हिस्सा लेने यूरोप जाएंगे PM मोदी; मैक्रों संग होगी बड़ी बैठक, पहली बार स्लोवाकिया की करेंगे यात्रा

हालांकि, ISPR की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हेलीकॉप्टर में कुल कितने सैनिक सवार थे। पीओके में प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हुए हैं। खबर यह भी है कि दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था।

Mi 17 helicopter crashes in muzaffarabad pakistan killing several army personnel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 05:25 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Helicopter Crash
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.