इसलिए महान है PM मोदी! मेलोनी के साथ ट्रंप और एर्दोगन ने की ओछी हरकत, लोगों को याद आए 'मेलोडी'

Trump Comment objectionable on Meloni: काहिरा में गाजा शांति बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की मेलोनी पर टिप्पणी से माहौल असहज हो गया; लोगों को पीएम मोदी की शालीनता और कूटनीतिक व्यवहार की याद आने लगा।
इसलिए महान है PM मोदी! मेलोनी के साथ ट्रंप और एर्दोगन ने की ओछी हरकत, लोगों को याद आए 'मेलोडी'
जॉर्जिया मेलोनी, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Praises Meloni: मिस्र की राजधानी काहिरा में मंगलवार को दुनियाभर के नेता इकट्ठा हुए। ये सभी नेता गाजा में शांति योजना पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए थे। लेकिन यहाँ ऐसा कुछ हुआ कि लोगों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की याद आने लगी, जो इस मीटिंग में नहीं थे।

दरअसल, इस बैठक में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल हुई थीं, जिन्हें दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि टिप्पणी करने वालों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल थे।

ट्रंप ने भरे मंच पर की टिप्पणी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब मंच से भाषण दे रहे थे, तब उन्होंने अचानक मेलोनी की तारीफ़ करना शुरू कर दिया। ट्रंप ने कहा, अमेरिका में किसी नेता द्वारा किसी महिला को ऐसा कहना उसके राजनीतिक करियर के लिए खतरा बन सकता है। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि वे यह जानते हुए भी जोखिम उठाएंगे और मेलोनी को खूबसूरत कहेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से ही मेलोनी से पूछा कि क्या उनकी इस बात से उन्हें बुरा तो नहीं लगा। मेलोनी ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी नजरों में असहजता साफ झलक रही थी।

इसी तरह, एर्दोगान ने मेलोनी से मिलते हुए कहा कि जब आप प्लेन से उतरकर नीचे आ रही थीं, तब बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मुझे लगा कि अपनी स्मोकिंग की आदत छुड़वानी पड़ेगी। इतने में ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हँसते हुए कहा कि यह नामुमकिन है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े मंच से किसी महिला नेता पर इस प्रकार की टिप्पणी की गई हो। इसके पहले भी इस प्रकार की घटनाएँ हो चुकी हैं।

लोगों को याद आए पीएम मोदी

ट्रंप और एर्दोगान की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान बहुत से लोगों ने इन नेताओं की हरकत को अस्वीकार्य बताया। वहीं कई लोग ऐसे थे जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की महिलाओं को लेकर साफ़ छवि का ज़िक्र करते हुए उन्हें महान नेता बताया। साथ ही, लोगों ने उनकी और जॉर्जिया मेलोनी की गहरी दोस्ती भी याद की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com