G7 के एक फोटो पर छिड़ा बवाल! ट्रंप कमेंट पर भड़कीं मेलोनी, दावे को बताया ‘शर्मनाक’
Meloni on Trump: G7 Summit में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं। इस बयान पर मेलोनी का गुस्सा फूट पड़ा।
- Written By: दिव्या सिंह
डोनाल्ड ट्रंप और जियोर्जिया मेलोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
G7 Summit Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच एक नया विवाद सामने आया है। ट्रंप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि G7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए गुज़ारिश की थी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
इटली के एक मीडिया आउटलेट को दिए गए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेहद उत्सुक थीं और उन्होंने खुद उनसे इसकी मांग की थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह आमतौर पर फोटो नहीं खिंचवाते, लेकिन उन्होंने मेलोनी की इच्छा को देखते हुए ऐसा किया।
G7 समिट में हुई थी मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप और जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात 15 से 17 जून के बीच आयोजित G7 समिट के दौरान हुई थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात चर्चा का विषय रही थी। माना जा रहा था कि दोनों दक्षिणपंथी नेताओं के बीच संबंधों में सुधार की दिशा में बातचीत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
मध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
ईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67 — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
मेलोनी ने ट्रंप के दावे को किया खारिज
ट्रंप के बयान के बाद जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर उनकी टिप्पणियों का जवाब दिया। उन्होंने ट्रंप के दावों को “पूरी तरह मनगढ़ंत” बताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के बयान पर हैरानी हुई है। मेलोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सहयोगियों के प्रति इस तरह का रवैया क्यों अपनाया जाता है।
‘इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाता नहीं’
अपने बयान में मेलोनी ने कहा कि इटली और वह स्वयं किसी के सामने झुकने या गिड़गिड़ाने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुख है कि पश्चिमी देशों के विरोधियों के मुकाबले सहयोगी देशों के नेताओं के प्रति अधिक आलोचनात्मक रवैया अपनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Modi Trump Meeting: मोदी-ट्रंप की G7 में मुलाकात, दोनों नेताओं ने वैश्विक मंच पर दिए कई बड़े और कूटनीतिक संदेश
मेलोनी की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी ने एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और राजनीतिक शिष्टाचार को लेकर बहस को हवा दे दी है।
