- Hindi News »
- Entertainment »
- Aishwarya Rai Bachchan Birthday Special Know Love Story With Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या को क्यों करनी पड़ी थी पेड़ से शादी? जानें दिलचस्प किस्सा
Aishwarya Rai Bachchan Birthday Special: ऐश्वर्या राय बच्चन आज यानी 1 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए उनकी और अभिषेक बच्चन की खूबसूरत लव स्टोरी जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Love Story: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी अदाकारी, सादगी और ग्लोबल पहचान ने उन्हें एक अलग मुकाम दिया है। 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मीं ऐश्वर्या ने मुंबई में पढ़ाई की और यहीं से उनका करियर भी शुरू हुआ। मॉडलिंग से लेकर मिस वर्ल्ड का ताज जीतने तक, ऐश्वर्या ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया। लेकिन फिल्मों के अलावा उनकी लव स्टोरी ने भी हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के सेट पर हुई थी। उस समय ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जुड़ा हुआ था, जिनसे बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद उनका नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला।
ऐसे शुरू हुई थी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी
इसी बीच अभिषेक बच्चन की जिंदगी में भी कई मोड़ आए। वह पहले करिश्मा कपूर से सगाई कर चुके थे, लेकिन यह रिश्ता टूट गया। इसी दौरान ‘उमराव जान’ (2006) की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक करीब आने लगे। फिल्म ‘गुरु’ के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने टोरंटो में एक बेहद रोमांटिक अंदाज में ऐश्वर्या को प्रपोज किया। खास बात ये थी कि उन्होंने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर शादी का प्रस्ताव रखा, और ऐश्वर्या ने खुशी-खुशी ‘हां’ कह दी।
सम्बंधित ख़बरें
3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
Dipika Chikhlia Struggle: फ्लॉप फिल्मों से निराश होकर बदला रास्ता, रामायण ने बनाया दीपिका चिखलिया को स्टार
Samantha Ruth Prabhu Career: करोड़ों की फीस, मॉडलिंग से फिल्मों तक छाईं सामंथा रुथ प्रभु, जानिए पूरी कहानी
संघर्ष से सफलता का ‘प्रताप’! कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक, जानें प्रताप सरनाईक की पूरी कहानी
दोनों की शादी 2007 में बेहद धूमधाम से हुई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। शादी के बाद ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार की बहू के रूप में ‘प्रतीक्षा’ बंगले में कदम रखा। लेकिन कहा जाता है कि ऐश्वर्या के लिए बच्चन परिवार की बहू बनना आसान नहीं था। उन्हें कई इम्तेहान देने पड़े थे।
मगर एक्ट्रेस ने पहले पेड़ से की थी शादी?
इनकी शादी को लेकर अफवाहें रही हैं कि शादी के पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी और कई बार दावा भी किया जा चुका है कि मांगलिक दोष के कारण ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से पहले पेड़ से शादी की थी, ताकि मंगल दोष का प्रभाव खत्म हो सके।
ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill की ‘इक कुड़ी’ ने जीता लोगों का दिल, आरती सिंह बोलीं- सेकेंड हाफ ने रुला दिया
शादी के करीब चार साल बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया, जो आज बच्चन परिवार की शान हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों मिलकर अपनी बेटी की परवरिश करते हैं और अक्सर साथ में फैमिली मोमेंट्स शेयर करते नजर आते हैं।
Aishwarya rai bachchan birthday special know love story with abhishek bachchan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














