Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासा के अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह पर खोजा पानी, तस्वीरों में दिखा सबूत

वैज्ञानिकों का मानना है कि करोड़ों साल पहले मंगल पर नदियां और तालाब थे।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jan 28, 2022 | 11:13 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

कैलिफोर्निया, हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के यान ने मंगल ग्रह पर पानी होने का सबूत भेजा। इसके बाद कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) के वैज्ञानिकों ने इस बात की जांच की। इस जांच पता चला कि, 200 करोड़ साल पहले मंगल की सतह पर पानी बहता था। इस पानी के साथ बहकर आए साल्ट मिनिरल्स (Salt Minerals on Mars) आज भी अपने बहाव के रास्ते में मौजूद हैं।  

नासा के मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर (Mars Reconnaissance Orbiter) ने मंगल की सतह पर पानी के बहाव (Water Flowed on Mars) के रास्ते में मौजूद मिनिरल्स की तस्वीर भी भेजी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करोड़ों साल पहले मंगल पर नदियां और तालाब थे।

कैल्टेक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने कहा कि, मंगल पर पानी की मौजदूगी होने से माइक्रोबियल जीवन होने की संभावना पैदा होती है। जैसे-जैसे मंगल का वातावरण पतला होता गया, वहां का पानी भाप बनकर उड़ गया। इस वजह मंगल ग्रह रेगिस्तान में बदल गया। अब नासा का मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर (एमआरओ) मंगल के वातावरण को समझने की कोशिश कर रहा है।

पहले ऐसा माना जाता है कि, मंगल ग्रह से पानी 300 करोड़ साल पहले खत्म हुआ होगा। लेकिन अब पता चला कि नहीं, मंगल की सतह पर पानी  200 करोड़ साल पहले खत्म हुआ। इस बात का खुलासा करने के लिए कालटेक के 2 वैज्ञानिकों ने MRO से मिले पिछले 15 साल के डेटा का एनालिसिस किया गया। जिससे पता चलता है कि मंगल ग्रह की सतह पर पानी की मौजूदगी 200 से 250 करोड़ साल पहले तक थी।  यह पिछले अनुमानों की तुलना में लगभग एक अरब साल का अंतर दिखाता है।

मंगल ग्रह की सतह पर नमक की यह लकीरें पहली बार देखी गई है। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, मंगल पर खनिज भी हैं। लेकिन, अब सवाल यह है कि, मंगल ग्रह पर कितने दिनों तक सूक्ष्मजीव रहे होंगे।

##MarsReconnaissanceOrbiter finds water flowed on Mars longer than previously thought @NASAJPL @theAGU https://t.co/I8BrAm7JHB — Phys.org (@physorg_com) January 26, 2022

यह स्टडी साइंटिस्ट इलेन लीस्क ने की है। वह पासाडेना स्थित Caltech में अपनी PHD पूरी कर रही हैं। उनकी मदद प्रोफेसर बिथैनी एलमैन ने की है। इन दोनों ने MRO में लगे कॉम्पैक्ट रिकॉन्सेंस इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर फॉर मार्स (CRISM) के डेटा का सहारा लिया है। जिससे पता चला कि मंगल के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित इम्पैक्ट क्रेटर यानी गड्ढों में क्लोराइड साल्ट (Chloride Salt) और क्ले से भरे हुए हाईलैंड्स हैं। 

बता दें कि, मंगल की सतह पर बने गड्ढे उम्र पता करने में मदद करते  है। इस तरह क्रेटर की गिनती करके इलाके की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। MRO के पास दो कैमरे हैं। दोनों अलग-अलग कामों में उपयोग किए जाते हैं। पहला कॉनटेक्स्ट कैमरा (Context Camera) जो सिर्फ काले और सफेद रंग की वाइड एंगल तस्वीरें लेता है। इसी ने क्लोराइड की मौजूदगी बताई। 

क्लोराइड की मौजूदगी होने का पता चलने के बाद उस इलाके में हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरीमेंट (HiRISE) कलर कैमरा तैनात किया गया। ताकि जहां पर कॉनटेक्स्ट कैमरा ने सफेद लकीरें दिखाई दी थी, वहां पर HiRISE ने बारीकी से और जांच की। इलेन लीस्क और एलमैन ने बताया कि मंगल ग्रह की सतह पर मौजूद गड्ढों की तलहटी में क्लोराइड की मात्रा काफी ज्यादा है।

एलमैन ने बताया कि MRO के कैमरों ने एक दशक से ज्यादा समय में कई तरह की तस्वीरें भेजीं। हाई-रेजोल्यूशन, स्टीरियो, इंफ्रारेड डेटा आदि। इसी कैमरे की मदद से  पता चला है कि मंगल ग्रह की सतह पर नदियां और तालाब थे। नासा के मार्स ओडिसी ऑर्बिटर ने मंगल ग्रह पर सॉल्ट खनिजों की सबसे पहले खोज की थी।

Mars reconnaissance orbiter finds water flowed on mars around 3 billion years ago

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 11:13 AM

Topics:  

  • International News
  • NASA
  • NASA spacecraft

सम्बंधित ख़बरें

1

बुआलोई तूफान ने मचाया कहर, वियतनाम में अब तक 51 की मौत… 14 लोग अब भी लापता

2

इस देश में डिजिटल ब्लैकआउट, इंटरनेट और मोबाइल सेवा सब पड़ा ठप; जानें आखिर क्या है वजह

3

तूफान बुआलोई ने मचाई भारी तबाही, वियतनाम में अब तक 14 लोगों की मौत; कई लापता

4

ट्रंप के प्रहार से हिल जाएगा बॉलीवुड! विदेशी फिल्मों पर लगेगा 100% टैरिफ, नए ऐलान से दुनिया में बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.