Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनमोहन सिंह की विरासत भारत को दे रही आकार, ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने बांधे तारीफों के पुल

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साहसिक आर्थिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी विरासत है जो आधुनिक भारत को आकार दे रही है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Dec 28, 2024 | 10:55 PM

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साहसिक आर्थिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी विरासत है जो आधुनिक भारत को आकार दे रही है।  पूर्व प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लैमी ने भारत और ब्रिटेन के बीच समृद्ध द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखने का श्रेय भी सिंह को दिया।

लैमी ने शुक्रवार शाम एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के साहसिक आर्थिक सुधारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी विरासत आधुनिक भारत को आकार दे रही है और उनके दृष्टिकोण ने आज की ब्रिटेन-भारत साझेदारी की नींव रखी। उनके परिवार और भारतीय लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

विदेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री और वैश्विक राजनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने साहसिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत के हितों को आगे बढ़ाया।

भारत को विश्व मंच पर उचित स्थान पर लाने तथा वित्तीय संकट के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को हमेशा तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के साथ मनमोहन सिंह की अमूल्य साझेदारी पर गर्व रहेगा और हमारे दो महान विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्र के रूप में उन पर गर्व रहेगा। मेरी संवेदनाएं और शुभकामनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।

सिंह के दो कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन में तीन प्रधानमंत्री हुए। इनमें लेबर पार्टी से टोनी ब्लेयर और गॉर्डन ब्राउन तथा कंजर्वेटिव पार्टी से डेविड कैमरन। कैमरन ने अपने संस्मरण में सिंह को संत व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके साथ बहुत अच्छा तालमेल था। ‘द गार्डियन’ अखबार ने अपने श्रद्धांजलि लेख में सिंह की खास आसमानी नीली पगड़ी और सफेद कुर्ते-पाजामा पोशाक का उल्लेख किया है।

अखबार ने लिखा है कि सिंह को उनके संकोची स्वभाव और पर्दे के पीछे रहने की वजह से भारत का ‘अनिच्छुक प्रधानमंत्री’ कहा जाता था। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने के लिए एक असंभावित विकल्प माना जाता था। लेकिन जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 2004 में अपनी पार्टी को आश्चर्यजनक जीत दिलाई, तो उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए सिंह की ओर रुख किया।

बीबीसी ने अपने श्रद्धांजलि लेख में सिंह को भारत में सबसे लंबे समय तक कार्यरत प्रधानमंत्रियों में से एक बताया, जिन्हें 2004-2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में और उससे पहले वित्त मंत्री के रूप में प्रमुख उदार आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता है। (एजेंसी)

Manmohan singh legacy is shaping india uk foreign minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 10:34 PM

Topics:  

  • Manmohan Singh
  • Manmohan Singh Death

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.