एक बार फिर आतंकी हमले से थर्राया ईरान, धमाके में 8 लोगों की मौत
Terrorist Attack: ईरान के जाहेदान में स्थित न्यायपालिका की इमारत पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में आठ लोगों की मौत, 13 घायलों की सूचना है। सुरक्षाबलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
ईरान की न्यायपालिका इमारत पर आतंकी हमला (फोटो- सोशल मीडिया)
Iran Terrorist Attack: ईरान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े आतंकी हमले की जानकारी सामने आ रही है। यह हमला न्यायपालिका की एक इमारत पर हुआ। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है।
तेहरान ईरान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े आतंकी हमले की जानकारी सामने आ रही है। यह हमला न्यायपालिका की एक इमारत पर हुआ। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है।
न्यायपालिका पर फेंका ग्रेनेड
न्यायपालिका के मिजान ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार “अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी जाहेदान में न्यायपालिका केंद्र पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने कोर्ट पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस आतंकी हमले में अभी तक कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है और 13 लोग घायल भी हुए हैं।” सरकारी समाचार एजेंसी की सूचना के मुताबिक हमले के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
आम लोग बनकर आए थे सशस्त्र हमलावर
गल्फ न्यूज ने सिस्तान-बलूचिस्तान के डिप्टी पुलिस कमांडर अलीरेजा दलिरी के हवाले बताया कि हमलावर आगंतुकों के वेश में न्यायालय भवन में दाखिल हुए और इमारत के अंदर ग्रेनेड फेंक दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में एक जच्चा-बच्चा भी शामिल है। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की क्षेत्रीय कमान के हवाले से बताया कि हमले के दौरान तीन हमलावरों को मार गिराया गया।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे दुख कि मैं नकारी सरकार का समर्थन…’, बढ़ते अपराध पर नीतीश पर भड़के चिराग
जैश अल-अदल ने ली हमले की जिम्मेदारी
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी जैश अल-अदल नामक बलूच जिहादी समूह ने ली है, जो ईरान में सक्रिय है और पाकिस्तान की सीमा पार स्थित है। जिस ज़ाहेदान शहर पर हमला हुआ वह तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर (745 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह एक अस्थिर क्षेत्र का हिस्सा है, जो लंबे समय से उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्करों और अलगाववादी समूहों की गतिविधियों के कारण अशांति का केंद्र रहा है। यह प्रांत पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमाओं से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में अक्टूबर 2023 में हुई एक सबसे घातक घटना में 10 ईरानी पुलिस अधिकारी मारे गए थे, जिसे अधिकारियों ने भी एक आतंकी हमला बताया था।
