Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हवा में मचा हड़कंप! लंदन से मुंबई जा रही फ्लाइट की तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग, 200 से ज्यादा यात्री फंसे

Flight Emergency landing: लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट को तुर्की के दियारबकिर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के से 200 से अधिक भारतीय यात्री 16 घंटे से ज्यादा समय तक वहां फंसे रहे।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 03, 2025 | 05:54 PM

एयरलाइंस की फोटो, ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट VS 358 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुर्की के दियारबाकिर एयरपोर्ट (DIY) पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि यह एयरपोर्ट इस प्रकार की उड़ानों के लिए उपयुक्त नहीं था, फिर भी लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान में 200 से अधिक भारतीय यात्री 16 घंटे से ज्यादा समय तक वहां फंसे रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी भी आ गई थी।

एयरपोर्ट पूरी तरह से सक्षम फिर भी हुई लैंडिंग

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री को घबराहट महसूस होने के कारण विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, तुर्की का एयरपोर्ट इस स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम नहीं था। एक यात्री ने बताया कि कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन ने अपनी उड़ान फिर से शुरू करने के लिए कोई वैकल्पिक योजना घोषित नहीं की है।

सरकार से लगाई गुहार

एक अन्य यात्री ने कहा कि हम एक अधूरी जानकारी के साथ, लगभग खाली पड़े टर्मिनल में फंसे हुए हैं। हमारे साथ छोटे बच्चे, महिलाएं और कुछ बीमार यात्री भी हैं। हमें केवल कल शाम को दो हैंडआउट्स दिए गए थे, और उसके बाद से हमें कोई नई सूचना नहीं मिली है। अब हमें यहां उतरे करीब 14 घंटे हो चुके हैं। कृपया DIY से BOM तक पहुँचने के लिए एक वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाएं।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देवेंद्र फडणवीस ने सहायता का दिया आश्वासन

एक एक्स उपयोगकर्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहायता देने का आश्वासन दिया है, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति को प्रबंधित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वो तब तक काम करते रहेंगे जब तक की सभी यात्री सुरक्षित लौट नहीं आते। इस समय प्राथमिकता यह है कि यात्रियों की वापसी के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जाए।

पिछले महीने भी हुई थी एक घटना

ध्यान देने योग्य है कि पिछले महीने एक अलग घटना में, एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI126 को प्रस्थान स्थल पर लौटना पड़ा था। इसका कारण यह था कि बोइंग 777 जेट के कई शौचालय काम नहीं कर रहे थे। एयरलाइन के अनुसार, यह समस्या यात्रियों द्वारा ‘पॉलीथीन बैग, लत्ता और कपड़े’ फ्लश करने की वजह से उत्पन्न हुई थी।

London to mumbai flight makes emergency landing in trkiye more than 200 passengers stranded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • London
  • Mumbai
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टरों ने जताई गंभीर चिंता

2

बांग्लादेश में एक बार फिर भड़की हिंसा, आदिवासी इलाके में 3 लोगों की मौत; कई पुलिसकर्मी भी घायल

3

मुंबई का ई-मोबिलिटी मिशन, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, 2 मिनट में फुल चार्ज

4

मुंबई में टियर 1 सीजीएल परीक्षा फिर से, 14 अक्टूबर को प्रभावित उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.