Ukraine Shooting: कीव के सुपरमार्केट में बंदूकधारी का हमला, अंधाधुंध गोलीबारी के बाद कई लोगों को बनाया बंधक
Kyiv Shooting: यूक्रेन की राजधानी कीव के होलोसिवस्की जिले में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैला दी है। हमलावर ने एक सुपरमार्केट में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूक्रेन सुपरमार्केट शूटिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Kyiv Shooting Supermarket News: यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात बंदूकधारी ने शहर के एक व्यस्त इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हिंसक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने हमलावर को पकड़ने के लिए शहर में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। यह गोलीबारी कीव के होलोसिवस्की जिले (Holosiivskyi District) में हुई जो शहर का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और रिहायशी इलाका है।
स्वचालित हथियारों से हमला
शुरुआती जांच और चश्मदीदों की रिपोर्टों से पता चलता है कि हमलावर ने सबसे पहले डेमियिवका (Demiyivka) इलाके में राहगीरों को अपना निशाना बनाया। हमलावर के पास स्वचालित हथियार थे जिससे उसने सार्वजनिक स्थान पर मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सड़कों पर दहशत फैलाने के बाद, संदिग्ध पास के ही ‘वेलमार्ट’ (Velmart) नामक एक सुपरमार्केट में घुस गया। पुलिस का दावा है कि बंदूकधारी ने सुपरमार्केट के अंदर मौजूद कई निर्दोष लोगों को कथित तौर पर बंधक बना लिया है।
कीव के मेयर का बयान
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ने और बंधकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। मेयर के अनुसार, के अंदर से अभी भी गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर भड़का भारत, बोला- ऐसा अशोभनीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं
शी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
आए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
लेबनानी राष्ट्रपति के किस बयान पर भड़का ईरान? अब्बास अराघची ने दी बड़ी नसीहत, कहा- असली दुश्मन को पहचानों
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘केओआरडी’ (KORD) नामक विशेष पुलिस इकाइयों और विशिष्ट सेना की टुकड़ियों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। सुरक्षा बल वर्तमान में खतरे को बेअसर करने और संदिग्ध को आत्मसमर्पण कराने के प्रयास में जुटे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर संदिग्ध को नागरिकों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इन फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। हमले में हताहत हुए लोगों की सही संख्या को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:- 8 साल बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, ‘ग्लोबल साउथ’ के दो बड़े दिग्गजों के मिलन पर दुनिया की नजर
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं आई है जिसके कारण मरने वालों और घायलों की अंतिम संख्या घटना के पूरी तरह शांत होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कीव के नागरिकों को सुरक्षा कारणों से होलोसिवस्की जिले और घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
