- Hindi News »
- World »
- Kim Yo Jong Angry Response South Korea Latest Statements Loudspeakers
फायर हुई किम जोंग की बहन… लाउड स्पीकर को लेकर US और दक्षिण कोरिया को लताड़ा
US North Korea Relations: किम जोंग उन की बहन, किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उत्तर कोरिया शांति के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा और वे सीधे अमेरिका...
- Written By: अमन उपाध्याय

फायर हुईं किम जोंग की बहन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
North Korea News in Hindi: उत्तर कोरिया की तानाशाह किम जोंग उन की बहन, किम यो जोंग ने अमेरिका और उसके सहयोगी दक्षिण कोरिया पर कड़ी आलोचना की है। प्योंगयांग में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया लाउड स्पीकर के मामले में झूठ फैला रहे हैं।
दरअसल, इससे पहले दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने सीमा से लाउड स्पीकर हटा दिए हैं। किम यो जोंग के अनुसार, उत्तर कोरियाई सेना इन लाउड स्पीकर्स का इस्तेमाल दक्षिण कोरिया के खिलाफ माहौल बनाने के लिए करती है।
प्योंगयांग की बातचीत में कोई रुचि नहीं
किम जोंग की बहन, किम यो जोंग ने उत्तर कोरिया के शांति प्रस्ताव पर तंज कसा और स्पष्ट किया कि उनका देश दक्षिण कोरिया से कोई बातचीत नहीं करेगा। उनके अनुसार, अब वार्ता केवल अमेरिका के साथ होगी, और वह भी तभी जब अमेरिका उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति के रूप में मान्यता देगा।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण कोरिया की सरकार शांति समझौते के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है और उन्होंने दोहराया कि दक्षिण कोरिया के साथ किसी भी बातचीत की संभावना नहीं है। उन्होंने यह तर्क दिया कि वॉशिंगटन और सियोल के बीच प्रस्तावित संयुक्त सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया अपने खिलाफ शत्रुता के रूप में देखता है।
किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे हथियार
उत्तर कोरिया का कहना है कि वे सीधे अमेरिका से बातचीत करेंगे। उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 परमाणु हथियार हैं, और अमेरिका का कहना है कि पहले इन्हें खत्म किया जाना चाहिए। उत्तर कोरिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी हालत में यह हथियार नहीं छोड़ेंगे। इस तनाव के बीच, किम जोंग उन की बहन का हालिया बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढे़ें:- पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर US ने दी बधाई, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को लेकर कही ये बात
दक्षिण कोरिया ने बयान पर नहीं दिया जोर
किम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल ली सुंग जून ने कहा कि सेना ने उत्तर कोरिया द्वारा हटाए गए कुछ लाउडस्पीकरों की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया के राजनीतिक उद्देश्यों वाले बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
ली जे म्युंग के दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बनने के बाद से, वे उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने की दिशा में सक्रिय हैं। म्युंग का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाना है, और इस लक्ष्य को पाने के लिए वे लगातार नई-नई पहल कर रहे हैं।
Kim yo jong angry response south korea latest statements loudspeakers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













