Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किम जोंग की पहाड़ों में गुप्त मीटिंग, क्या दुनिया में फिर खुल रहा है वॉर फ्रंट?

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने 21 से 23 जून के बीच एक पहाड़ी इलाके में वर्कर्स पार्टी की गोपनीय बैठक आयोजित की। कहा जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की नीतियों का विश्लेषण किया गया और..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 24, 2025 | 09:14 PM

किम जोंग उन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने 21 से 23 जून तक वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) की आठवीं केंद्रीय समिति की बारहवीं बैठक की अध्यक्षता की। यह गोपनीय बैठक देश के एक पहाड़ी इलाके में आयोजित की गई, जिसके परिणामों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। इस गोपनीयता के कारण अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं दुनिया फिर कोई नया युद्ध देखने को तो नहीं मिलेगा।

हालांकि, कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इस बैठक में वर्ष के लिए निर्धारित पार्टी और राष्ट्र की प्रमुख नीतियों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्थानीय स्तर के प्रमुख अधिकारियों ने लिया भाग

इस बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रेसीडियम के सदस्य, पोलित ब्यूरो के सदस्य, विभिन्न मंत्रालयों, राष्ट्रीय एजेंसियों और स्थानीय स्तर के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कोरियाई पीपुल्स आर्मी के शीर्ष कमांडिंग अधिकारी भी निगरानी के लिए मौजूद थे। किम जोंग उन ने स्वयं इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसे पार्टी का आंतरिक दस्तावेज मानते हुए प्रकाशित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के मरने की वजह बनी गर्लफ्रेंड! मेक्सिको में भड़की हिंसा

ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल

रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में 2025 को एक ऐतिहासिक वर्ष के रूप में स्थापित करने की योजना पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें आठवीं पार्टी कांग्रेस के क्रांतिकारी एजेंडे को सफलतापूर्वक पूरा करने तथा राष्ट्रीय प्रगति को नए शिखर पर ले जाने की बात शामिल थी। नेता किम जोंग उन ने पार्टी नीतियों के कार्यान्वयन में हासिल की गई उपलब्धियों की प्रशंसा की और राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक तथा रक्षा क्षेत्रों में समाजवादी निर्माण की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार

पार्टी की बैठक में इस साल की पहली छमाही में लागू की गई पार्टी नीतियों की प्रगति का आकलन किया गया और आगामी छह महीनों के लिए मुख्य कार्यों को दुबारा कन्फर्म किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नौवीं पार्टी कांग्रेस आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसे पार्टी और क्रांति के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ माना गया।

आखिरी वक्त में टाला ईरान पर हमला! नेतन्याहू बोले- ट्रंप से बात के बाद बदला प्लान

साथ ही, पार्टी की मूल इकाइयों की कार्यकुशलता और गतिशीलता बढ़ाने के लिए नए युग के अनुरूप पार्टी निर्माण के उपायों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने और उसके विकास की संभावनाओं को सशक्त करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया।

80वीं वर्षगांठ पर चर्चा

उत्तर कोरिया की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श तो हुआ, लेकिन कोई ठोस परिणाम या नीतिगत परिवर्तन सार्वजनिक नहीं किए गए। यह देश की पुरानी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि उत्तर कोरिया आमतौर पर अपनी आंतरिक बैठकों के विवरण गोपनीय रखता है। इस बैठक में राष्ट्रीय मुक्ति और वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Kim jong un secret workers party meeting mountains june 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.