Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बड़ा दावा, बोला- कनाडाई पीएम ट्रूडो से मेरा सीधा संपर्क

आतंकी पन्नू ने सार्वजनिक रूप से संगठन सिख फॉर जस्टिस(SFJ)का कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के ऑफिस से सीधे संपर्क होने की बात स्वीकारी है

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 16, 2024 | 10:22 PM

तस्वीर में जस्टिन ट्रूडो और गुरपतवंत सिंह पन्नू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ओटावाः भारत और कनाडा के बीच बढ़ती कड़वाहट के बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का बड़ा बयान सामने आया है। उसने सार्वजनिक रूप से संगठन सिख फॉर जस्टिस(SFJ)का कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के ऑफिस से सीधे संपर्क होने की बात स्वीकारी है। जानकारी के मुताबिक उसके संगठन SJF ने ही निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ ट्रूडो की सरकार को जानकारी मुहैया कराई थी।

बता दें कि कनाडा पर वर्षों से खालिस्तानियों को पनाह देने का आरोप लग रहे हैं। पन्नू के इस बयान से खालिस्तानियों के साथ ट्रूडो सरकार के रिश्तों की पुष्टि हो गई है। ये दावे आतंकी पन्नू ने स्वयं कनाडाई समाचार चैनल सीबीसी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू किए हैं।

ये भी पढ़ें- SCO की बैठक में भारत ने उठाए 5 अहम मुद्दे, चीन-पाक को आइना दिखाकर इस्लामाबाद से विदेश मंत्री स्वदेश रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; कन्या को धन लाभ और कुंभ को मिलेगी नौकरी!

मार्च में इस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पढ़ें सही नियम

मार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर

अकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका

यही नहीं सीबीसी न्यूज पर उसने कहा कि वह पिछले 2-3 सालों से ट्रूडो ऑफिस के संपर्क में था। उसने दावा किया कि उसने भारतीय राजनयिकों और जासूस नेटवर्क के बारे में जानकारी दी, जो कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। पन्नू ने भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय एजेंटों को लॉजिस्टिक और खुफिया समर्थन प्रदान किया था, जिसने निज्जर की हत्या को अंजाम दिया।

खास बात ये है कि पन्नू का यह बयान हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान से काफी मेल खाता है। ट्रूडो ने अपने बयान में भारत पर कनाडा में हिंसक घटनाओं और हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि, न तो कनाडाई पुलिस और न ही प्रधानमंत्री ट्रूडो ने इन आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश किए हैं।

ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में बड़ा हादसा, ईंधन से भरा टैंकर फटने से 90 लोगों की मौत

वहीं बता दें कि कनाडा में तैनात भारत के उच्चायुक्त संजय वर्मा सहित कुछ राजनयिकों को ट्रूडो सरकार ने आरोपित व्यक्तियों की सूची में डाल दिया था। जिसके बाद भारत सरकार ने वर्मा सहित कई अन्य राजनयिकों वापिस बुला लिया। इसके अलावा ट्रूडो सरकार के इस कदम के जवाब में भारत सरकार ने छह कनाडाई राजनयिकों को भी देश से निष्कासित कर दिया है।

इस इंटरव्यू के दौरान आतंकी पन्नू ने इंडो-कनाडाई समुदाय पर भी निशाना साधा। उसने कनाडा में रहे हिंदू समुदाय के लोगों पर कनाडा के प्रति वफादार न होने की बात कही है। गौरतलब है कि इससे पहले पन्नू हिंदुओं को कनाडा से निकालने की धमकी दे चुका है।

 

Khalistani terrorist pannu admits direct contact with canadas justin trudeau

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 09:09 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.