केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग: 16 छात्राओं की मौत, 70 से अधिक घायल; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
Kenya Girls School Fire: केन्या के उतुमिशी गर्ल्स अकादमी में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग ने 16 छात्राओं की जान ले ली। इस हादसे में 74 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
आग को बुझाते दमकलकर्मी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Kenya Girls School Fire News In Hindi: अफ्रीकी देश केन्या में एक गर्ल्स स्कूल के छात्रावास में भीषण आग लगने से कम से कम 16 छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल की ‘उतुमिशी गर्ल्स अकादमी’ में गुरुवार तड़के हुआ। इस अग्निकांड ने न केवल पीड़ित परिवारों को बल्कि पूरे केन्याई राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्टों के मुताबिक, आग गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लगी, जब छात्राएं गहरी नींद में सो रही थीं। आग डॉर्मिटरी में इतनी तेजी से फैली कि छात्राओं को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, चारों ओर चीख-पुकार मच गई थी। सूचना मिलते ही केन्या रेड क्रॉस की टीमें, एम्बुलेंस सेवाएं और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 16
शुरुआत में प्रशासन की ओर से 10 छात्राओं की मौत की पुष्टि की गई थी। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी 6 और छात्राओं ने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसके अलावा, 74 अन्य छात्राएं इस हादसे में घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए सेंट जोसेफ अस्पताल और क्षेत्र के अन्य प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां कई छात्राओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
पाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
🇰🇪 At least ten students have been confirmed dead after a fire tore through a dormitory at Utumishi Girls Academy in Nakuru, Kenya in the early hours of Thursday, killing girls who were asleep when the blaze erupted. pic.twitter.com/uY9rFnaR0u — CAIN (@66cain92) May 28, 2026
राष्ट्रपति विलियम रूटो ने जताया शोकट
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है। राष्ट्रपति ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें:- UN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
परिजनों के लिए मनोवैज्ञानिकों की टीम तैनात
हादसे के बाद जीवित बची छात्राओं और मृतकों के परिजनों की मानसिक स्थिति को देखते हुए केन्या के स्टेट डिपार्टमेंट फॉर चिल्ड्रेन सर्विसेज ने विशेष कदम उठाए हैं। विभाग ने घोषणा की है कि छात्राओं, शिक्षकों और राहतकर्मियों की मदद के लिए काउंसलिंग एक्सपर्ट्स और मनोवैज्ञानिकों की टीम तैनात की गई है। यह टीम प्रभावित लोगों को भावनात्मक सहारा प्रदान करेगी ताकि वे इस गहरे सदमे से उबर सकें।
