Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या है मुनरो डॉक्ट्रिन? जिसके चक्कर में ट्रंप ने पूरे यूरोप को बना लिया अपना दुश्मन, सामने आए सबूत

Keir Starmer China Visit: ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की चीन यात्रा अमेरिका-ब्रिटेन संबंधों, मुनरो डॉक्ट्रिन और वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलते समीकरणों की ओर इशारा करती है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 29, 2026 | 12:36 PM

मुनरो सिद्धांत से विदेश नीति तय तक कर रहे डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Monroe Doctrine: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर हाल ही में चीन की यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह पिछले आठ वर्षों में किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा है। हालांकि, इस दौरे को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सकारात्मक संकेत के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने सहयोगी देशों पर दबाव बनाने और अमेरिकी प्रभाव को जबरन बढ़ाने की नीति अपनाते रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि ब्रिटेन जैसे पुराने और करीबी सहयोगी भी अब अमेरिका से कुछ दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इराक और अफगानिस्तान जैसे युद्धों में अमेरिका के साथ खड़ा रहने वाला ब्रिटेन अब चीन के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहा है।

जिनपिंग से मिलकर क्या बोले स्टार्मर?

शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान कीर स्टार्मर ने कहा, “चीन वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। हम चीन के साथ समझदारी और संतुलन के साथ संबंध बनाना चाहते हैं।” उन्होंने साफ किया कि ब्रिटेन अब दुनिया से ज्यादा जुड़ना चाहता है और राष्ट्रीय हितों के लिए चीन के साथ सहयोग जरूरी है। स्टार्मर ने कहा, “यह ब्रिटिश जनता के हित में है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से जुड़ना हमारे लिए फायदेमंद है। हांगकांग सहित चीन हमारा तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘काम के टेंशन से Gay बन रहे लोग…मलेशिया में मंत्री के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल

रूस के साथ मिलकर Su-57E फाइटर जेट का उत्पादन करेगा भारत! अंतिम पड़ाव पर पहुंची डील, अमेरिका की नींद हराम

भूलकर भी पाकिस्तान न जाना…ट्रंप ने शहबाज-मुनीर को दिया गच्चा, नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

ट्रंप की धमकियों के बीच…भारत पहुंचे ईरान के टॉप अधिकारी, डिप्टी NSA पवन कपूर से की मुलाकात

मुनरो डॉक्ट्रिन क्या है?

इसी बीच अमेरिका की पुरानी नीति मुनरो डॉक्ट्रिन पर भी चर्चा तेज हो गई है। यह नीति 1823 में राष्ट्रपति जेम्स मुनरो ने घोषित की थी, जिसका मकसद यूरोपीय शक्तियों को अमेरिकी महाद्वीप यानी पश्चिमी गोलार्ध में नए उपनिवेश बनाने या हस्तक्षेप से रोकना था। अमेरिका ने इसे यूरोप के लिए ‘बंद क्षेत्र’ घोषित किया। 20वीं सदी में इस नीति का विस्तार हुआ और अमेरिका ने पूरे क्षेत्र पर अपना प्रभाव मानना शुरू कर दिया।

आरोप है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसी सोच को और ज्यादा आक्रामक रूप दे दिया है। वह चाहते हैं कि पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिका का दबदबा बना रहे और चीन या रूस जैसे देश वहां दखल न दें।

क्या ट्रंप मुनरो डॉक्ट्रिन को आगे बढ़ा रहे हैं?

मुनरो डॉक्ट्रिन की आड़ में ट्रंप प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए, जिससे यूरोपीय देश असहज हो गए। वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी, पनामा नहर पर दबाव, और ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी इन सबने डेनमार्क और यूरोप के साथ अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: भूलकर भी पाकिस्तान न जाना…ट्रंप ने शहबाज-मुनीर को दिया गच्चा, नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

ऐसे माहौल में कीर स्टार्मर की चीन यात्रा अमेरिका के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखी जा रही है। स्टार्मर ने कहा कि आठ साल बाद किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का चीन आना काफी देर से उठाया गया कदम है। उनकी शी जिनपिंग के साथ बैठक तय समय से कहीं ज्यादा चली 40 मिनट की बैठक बढ़कर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली जिससे दोनों देशों के बीच गंभीर बातचीत के संकेत मिले। स्टार्मर ने कहा कि मतभेदों को संभालते हुए नए अवसर तलाशने होंगे, क्योंकि वैश्विक घटनाओं का असर घरेलू कीमतों और जीवन-यापन पर पड़ता है। उन्होंने जोर दिया, “हम एक रणनीतिक, स्थिर और व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे।”

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: कीर स्टार्मर की चीन यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?

    Ans: यह यात्रा आठ साल बाद किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा है। यह दिखाती है कि ब्रिटेन अब आर्थिक हितों और वैश्विक प्रभाव के लिए चीन से संबंध सुधारना चाहता है।

  • Que: कीर स्टार्मर की चीन से अमेरिका असहज क्यों है?

    Ans: अमेरिका चाहता है कि उसके सहयोगी चीन से दूरी रखें। ब्रिटेन का चीन के करीब जाना अमेरिकी दबाव और उसकी वैश्विक रणनीति को चुनौती देता है।

  • Que: मुनरो डॉक्ट्रिन क्या है?

    Ans: मुनरो डॉक्ट्रिन 1823 की अमेरिकी नीति है, जिसके तहत पश्चिमी गोलार्ध में यूरोपीय दखल का विरोध किया गया। बाद में अमेरिका ने इसे अपने प्रभाव क्षेत्र के रूप में देखा।

Keir starmer china visit uk us relations trump what is monroe doctrine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 12:36 PM

Topics:  

  • Britain
  • Donald Trump
  • Europe
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.