रमजान के पहले ही दिन दहली कराची,भीषण धमाके में 16 की मौत; आखिर कैसे हुआ हादसा?
Karachi Blast: पाकिस्तान के कराची में रमजान के पहले दिन सहरी के समय आवासीय इमारत में गैस रिसाव से भीषण धमाका हुआ। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 मासूम बच्चे शामिल हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
कराची में भीषण धमाका, कराची, भीषण धमाके
Karachi Residential Building Blast: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक तरफ पूरा देश रमजान के पहले दिन की तैयारियों में जुटा था वहीं गुरुवार तड़के एक भीषण धमाके ने खुशियों को मातम में बदल दिया। कराची के ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में हुए इस संदिग्ध गैस रिसाव धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सहरी के वक्त हुआ हादसा
पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उस वक्त इमारत में रहने वाले अधिकांश लोग रमजान के पहले दिन की ‘सहरी’ के लिए जाग रहे थे और खाने-पीने की तैयारी कर रहे थे। धमाका इमारत की पहली मंजिल पर हुआ जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि आवासीय इमारत का एक जर्जर हिस्सा पूरी तरह ढह गया। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते फायर सर्विस और बचाव दल अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।
मृतकों में मासूमों की संख्या देख कांप गई रूह
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या बच्चों की है। बचाव कर्मियों के मुताबिक, अब तक बरामद किए गए 14 शवों में से 9 बच्चे हैं जिनकी उम्र महज 2 साल से 17 साल के बीच है। इसके अलावा, अस्पताल में इलाज करा रहे 14 घायलों में भी 7 बच्चे शामिल हैं जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
गैस की किल्लत और असुरक्षित सिलेंडर बने काल
शुरुआती जांच में पुलिस ने धमाके का मुख्य कारण गैस रिसाव बताया है। दरअसल, कराची जैसे बड़े शहर में लंबे समय से लोग प्राकृतिक गैस की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में निम्न आय वाले आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले परिवार खाना पकाने के लिए तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडरों का उपयोग करने को मजबूर हैं। गैस रिसाव के कारण कमरे में गैस भर गई और जैसे ही किसी ने चूल्हा या बिजली का स्विच ऑन किया होगा पूरी इमारत दहल गई।
यह भी पढ़ें:- ईरान ने जारी किया NOTAM अलर्ट! आसमान में मंडरा रहे अमेरिकी फाइटर जेट्स, रूस-चीन ने भी तैनात किए जंगी जहाज
महीने भर के भीतर दूसरा बड़ा हादसा
कराची में हाल के दिनों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यह दूसरा बड़ा हादसा है। बीते महीने ही कराची के सदर इलाके में स्थित ‘गुल शॉपिंग प्लाजा‘ के बेसमेंट में भीषण आग लग गई थी। उस अग्निकांड में कम से कम 79 लोगों की जान चली गई थी। बार-बार हो रहे इन हादसों ने स्थानीय प्रशासन और गैस वितरण प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
