अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से सहमा उत्तर कोरिया, सता रहा हमले का डर
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दोनों मित्र राष्ट्रों पर आरोप लगाया है कि वे हमले तैयारी के तहत पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। यह वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है।
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने शुरू की संयुक्त सैन्य अभ्यास फोटो सोर्स: सोशल मीडिया
सियोल: परामाणु संपन्न उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी साझा रक्षा क्षमताओं को पुख्ता करने के मकसद से अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने सोमवार को व्यापक सैन्य अभ्यास शुरू किया। इसके मद्देनजर उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दोनों मित्र राष्ट्रों पर आरोप लगाया है कि वे हमले तैयारी के तहत पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। यह वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है।
उत्तर कोरिया के हथियारों का प्रदर्शन करने के जवाब में जैसे को तैसा की तर्ज पर अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-फिलिपीनियों ने की चीन को टक्कर देने की जुर्रत, क्षेत्रीय विवाद का बना नया केंद्र
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
ईरान के हालात देख घबराए किम जोंग उन! अब तानाशाह को कुछ हुआ तो बरसेंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, बदल गया संंविधान
यह अभ्यास उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ। बयान में उत्तर कोरिया ने दोहराया कि इस तरह के अभ्यास आक्रामकता के लिए उकसाने वाले युद्धाभ्यास हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने संयुक्त अभ्यासों को रक्षात्मक प्रकृति का बताया और उत्तर कोरिया के उभरते खतरों से निपटने के लिए हाल के वर्षों में दोनों देशों ने अपने प्रशिक्षण का विस्तार और उन्नयन किया है।
ये भी पढ़ें:-Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की मौत
अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास 29 अगस्त तक चलेगा जो 11 दिवसीय होगा। इसके तहत ‘कंप्यूटर-सिम्युलेटेड वार गेम’ और लाइव-फायर’ अभ्यास सहित 40 से अधिक प्रकार के अभ्यास किये जाएंगे। इस अभ्यास में लगभग 19 हजार दक्षिण कोरियाई सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे, लेकिन अमेरिका ने अभ्यास में भाग लेने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
