जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए जो बाइडन पीछे क्यों हटे थे। अब जब डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण को कुछ ही दिन रह गए तब उन्होंने इस पर खुलकर बात की। साथ ही कमला हैरिस को लेकर भी कई बयान दिए।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह नवंबर में हुए आम चुनावों में ट्रंप को हरा देते। लेकिन उन्होंने डेमोक्रिटिक पार्टी की एकजुटता की खातिर चुनाव के बीच उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया। बाइडन ने कहा कि मुझे लगता है कि कमला हैरिस ट्रंप को हरा सकती थीं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमला हैरिस के बारे में क्या कहा
बाइडन ने कहा कि कमला हैरिस फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने में सक्षम हैं. मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसके बारे में वह सोच सकती हैं। वह 4 साल बाद फिर से चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। यह निर्णय उन्हें ही लेना होगा। बाइडन ने कहा कि मैं न तो नजरों से ओझल होऊंगा और न ही दिलों से।
20 जनवरी को ट्रंप लेंगे शपथ
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे। उनकी जगह डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप बाइडन से पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। जून में अटलांटा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच डिबेट हुई थी। जिसमें बाइडन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था जिसके बाद से उनकी ही पार्टी के सदस्य बाइडन के इस पद की दौड़ से हटने की बात करने लगे थे।
अंतत: बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का फैसला किया था। बाइडन की जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि उन्हें ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा।