गर्लफ्रेंड ने बचाई जो बाइडन की जान! 2024 की चुनावी डिबेट में होने वाली थी हत्या, गाजा कनेक्शन आया सामने

Joe Biden News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की हत्या की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश हुआ है। 2024 की चुनावी बहस के दौरान हमले की योजना बनाने वाले युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने पकड़वाया।
Girlfriend saved Joe Biden's life! An assassination attempt was planned during the 2024 election debate, and a Gaza connection has emerged.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Joe Biden Assassination Plot: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद गंभीर और खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2024 में ट्रंप-बाइडन बहस के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडन की हत्या की योजना बनाई गई थी। इस मामले में 23 वर्षीय एडम बेंजामिन हॉल को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी की गर्लफ्रेंड ने खुद पुलिस के पास जाकर उसकी हिंसक योजनाओं की जानकारी दी।

गाजा युद्ध और मानसिक अस्थिरता बनी वजह

जांच से जुड़े सूत्रों और आरोपी की गर्लफ्रेंड के बयानों के अनुसार, एडम बेंजामिन हॉल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्थिर था। वह अक्सर वैश्विक राजनीति और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करता था। वह विशेष रूप से गाजा में हो रही मौतों और बच्चों की दुर्दशा को लेकर बेहद परेशान और बेबस महसूस करता था। धीरे-धीरे उसका यह भावनात्मक दुख व्यवस्था के प्रति नफरत और हिंसा में बदलने लगा और उसने कुछ बड़ा करने का फैसला कर लिया।

गर्लफ्रेंड और दोस्तों ने समय रहते दी सूचना

हॉल ने अपनी इस हिंसक योजना का जिक्र न केवल अपनी गर्लफ्रेंड से किया, बल्कि अपने कुछ करीबी दोस्तों को भी इस बारे में आगाह किया था। उसने संकेत दिया था कि वह हथियार लेकर ट्रंप-बाइडन बहस के कार्यक्रम स्थल पर जाएगा। जब उसने अलाबामा से अटलांटा जाने की तैयारी और रास्तों पर चर्चा शुरू की तब उसकी गर्लफ्रेंड को खतरे का असली अंदाजा हुआ। गर्लफ्रेंड और दोस्तों ने आपसी चर्चा के बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं।

मोबाइल से मिले 'डेथ नोट' जैसे सबूत

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच में पाया कि एडम हॉल बहस वाले दिन अलाबामा से अटलांटा पहुंच चुका था और कार्यक्रम स्थल के बेहद करीब मौजूद था। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर एक अहम नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने गुस्से, सोच और हिंसक इरादों को विस्तार से लिखा था। फोन में मौजूद नक्शे और लोकेशन डेटा से यह पुष्टि हुई कि वह हमले के इरादे से ही वहां पहुंचा था।

हालांकि उस दिन कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन अधिकारियों का कहना है कि गर्लफ्रेंड की समय पर दी गई सूचना से एक बड़ा खतरा टल गया। बाद में जब डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ, तो इस केस की गंभीरता और अधिक बढ़ गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com