एपस्टीन की ‘डार्क फाइल’ अब ईमेल फॉर्मेट में, यहां देखें विमानों की उड़ान से लेकर शॉपिंग तक का पूरा डेटा
The Epstein Files PDF: जेफ्री एपस्टीन के गोपनीय दस्तावेजों को आसानी से पढ़ने के लिए 'Jmail' नामक टूल लॉन्च किया गया है। इसमें बिल गेट्स, एलन मस्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
जेफ्री एपस्टीन फाइल फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Jeffrey Epstein Drive Emails: कुख्यात यौन अपराधी और दिवंगत फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों के विशाल भंडार ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए ‘एपस्टीन फाइल्स’ के डेटा को अब एक नए और आसान तरीके से देखा जा सकता है।
इंटरनेट आर्टिस्ट रायली वाल्ज और वेब डेवलपर ल्यूक इगेल ने ‘Jmail’ नामक एक वेबसाइट बनाई है जो बिल्कुल गूगल के Gmail की तरह काम करती है आप यहां उसके ईमेल पढ़ सकते हैं।
30 लाख पन्ने और दुनिया की दिग्गज हस्तियां
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए इन दस्तावेजों में लगभग 30 लाख पन्ने, 1,80,000 तस्वीरें और 2,000 से अधिक वीडियो शामिल हैं। इन फाइल्स में दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
Explainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
Jmail फाइल्स को पढ़ने का आसान तरीका
दस्तावेजों का इतना बड़ा ढेर खंगालना एक थकाऊ काम था खासकर जब वे सही तरीके से स्कैन किए गए PDF हों। इसे आसान बनाने के लिए ल्यूक इगेल और रायली वाल्ज ने रातों-रात कर्सर टूल का उपयोग करके Jmail तैयार किया।
इस वेबसाइट का इंटरफेस जीमेल जैसा ही है बस इसके लोगो में ‘M’ पर एक छोटी टोपी लटकी है और प्रोफाइल पिक्चर की जगह मुस्कुराते हुए एपस्टीन की फोटो है। उपयोगकर्ता इसमें इनबॉक्स, सेंट और स्टार्ड जैसी श्रेणियों में ईमेल देख सकते हैं और उन लोगों की सूची भी देख सकते हैं जिनसे एपस्टीन पत्राचार करता था।
सिर्फ ईमेल ही नहीं, फ्लाइट और शॉपिंग का भी डेटा
Jmail के अलावा, इस प्लेटफॉर्म पर कई अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं:
- JPhotos: न्याय विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों की गैलरी।
- JDrive: लाखों पन्नों के दस्तावेजों तक पहुंच।
- JFlights: एपस्टीन के निजी विमानों की उड़ानों को ट्रैक करने वाला सॉफ्टवेयर।
- Jotify: स्पॉटिफाई जैसा प्लेटफॉर्म, जिसमें जारी की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं।
- Jamazon: एपस्टीन के अमेज़न ऑर्डर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट।
यह भी पढ़ें:- मलेशिया में मोदी मैजिक: प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट लेने पहुंचे पीएम अनवर इब्राहिम, एक ही कार में हुए रवाना
डेवलपर इगेल के अनुसार, एपस्टीन फाइल्स को पढ़ने लायक बनाना जरूरी था ताकि लोगों को पता चल सके कि ये असली ईमेल हैं न कि केवल कल्पना। फिलहाल ये फाइल्स सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और दुनिया भर के खोजी पत्रकार और आम लोग इसे खंगाल रहे हैं।
