अमेरिका में यहूदी म्यूजियम के बाहर हमला, भीषण गोलीबारी में 2 इजरायली कर्मचारियों की मौत
अमेरिका के वाशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के पास हुई गोलीबारी में दो इजरायली कर्मचारियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन इसे यहूदियों को निशाना बनाने वाली एक आतंकी कार्रवाई करार दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका में यहूदी म्यूजियम के बाहर हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में स्थित यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब म्यूजियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जिसे अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इस हमले की जांच एफबीआई की संयुक्त आतंकवाद कार्यबल (ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स) कर रही है।
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे यहूदियों को निशाना बनाने वाली एक आतंकी कार्रवाई करार दिया है।
Two Israeli Embassy staff were senselessly killed tonight near the Jewish Museum in Washington DC. We are actively investigating and working to get more information to share. Please pray for the families of the victims. We will bring this depraved perpetrator to justice. — Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) May 22, 2025
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
खाड़ी देशों में नागरिकता संकट: कुवैत और बहरीन ने अपने ही हजारों नागरिकों को किया बेदखल; ईरान कनेक्शन आया सामने
OPEC से UAE की विदाई: क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें कच्चे तेल के बाजार में मचे भूचाल के मायने
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम के पास इजरायल के दूतावास के दो कर्मचारी मारे गए हैं। हम इस घटना की जांच तेजी से कर रहे है, और जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम उसे आप लोगों को बताएंगे। पीड़ितों के परिवार के लिए प्रार्थना करें। हम दोषियों को कानून के सामने जरूर लाएंगे।
मामले की जांच तेजी से कर रहे हैं जांच
घटना के लेकर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि मुझे और मेरी टीम को वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई गोलीबारी की खबर मिली है। हम एमपीडी के साथ मिलकर इस मामले की जांच तेजी से कर रहे हैं। हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। इस घटना से जुड़ी और जानकारी हम जल्द ही साझा करेंगे।
My team and I have been briefed on the shooting tonight in downtown DC outside the Capital Jewish Museum and near our Washington Field Office. While we’re working with MPD to respond and learn more, in the immediate, please pray for the victims and their families. We will keep… — FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) May 22, 2025
गोली मारकर फरार हुए बंदूकधारी
अब तक मिली जानकारी के आधार पर, यह हमला पूर्व योजना के तहत किया गया लगता होता है। रिपोर्ट के अनुसार, गोली चलाने के बाद बंदूकधारी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। इस मामले में FBI भी जांच में शामिल हो गई है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। डीसी पुलिस के अनुसार, यह घटना एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने हुई, जो म्यूजियम के पास स्थित है। इजरायली दूतावास अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की पड़ताल कर रहा है।
हमले के समय राजदूत नहीं थे मौजूद
दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया कि इजरायल के राजदूत घटना के समय वहां मौजूद भी नहीं थे। घटना के बाद, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और वॉशिंगटन डीसी की कार्यवाहक अटॉर्नी जीनिन पिरो घटना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण किया और सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
