Jeffrey Epstein Death: फॉरेंसिक विशेषज्ञ का दावा, फांसी नहीं गला घोंटकर हुई थी एपस्टीन की हत्या
Jeffrey Epstein Murder Claim: जेफरी एपस्टीन की 2019 की मौत पर डॉ. माइकल बैडेन ने नया खुलासा किया है। उनके अनुसार एपस्टीन की मौत फांसी से नहीं, गला घोंटने से हुई थी। अब नए सिरे से जांच की मांग उठी है।
- Written By: प्रिया सिंह
जेफरी एपस्टीन की मौत का रहस्य (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jeffrey Epstein Strangulation Forensic Evidence: यौन तस्करी के कुख्यात आरोपी जेफरी एपस्टीन की मौत का रहस्य साल 2026 में एक बार फिर पूरी दुनिया में गहरा गया है। शव परीक्षण विशेषज्ञ डॉ. माइकल बैडेन ने हाल ही में दावा किया है कि एपस्टीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की थी। उनके अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि जेल की कोठरी में उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी।
मौत का आधिकारिक फैसला
साल 2019 में जेफरी एपस्टीन न्यूयॉर्क की एक जेल की कोठरी में अत्यंत रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। न्यूयॉर्क मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय ने तब अपनी जांच के बाद एपस्टीन की मृत्यु को फांसी लगाकर आत्महत्या करार दिया था। मुख्य चिकित्सा परीक्षक डॉ. बारबरा सैम्पसन ने तब अपनी रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताकर फाइल बंद कर दी थी।
डॉ. बैडेन का नया खुलासा
डॉ. माइकल बैडेन, जिन्होंने एपस्टीन के परिवार की ओर से पोस्टमार्टम का अवलोकन किया था, ने इस फैसले पर संदेह जताया है। उन्होंने द टेलीग्राफ को दिए साक्षात्कार में कहा कि मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने की वजह से हुई होगी। विशेषज्ञ के अनुसार अब तक उपलब्ध जानकारियों को देखते हुए मौत के कारण और तरीके की दोबारा जांच बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
जांच प्रक्रिया पर सवाल
बैडेन ने बताया कि शुरुआत में वे और मेडिकल एग्जामिनर सहमत थे कि मौत के सटीक कारण के लिए अधिक जानकारी चाहिए। लेकिन पोस्टमार्टम के केवल पांच दिन बाद ही मुख्य चिकित्सा परीक्षक ने दबाव में इसे अचानक आत्महत्या घोषित कर दिया था। डॉ. सैम्पसन आज भी अपने पुराने निष्कर्ष पर कायम हैं, जबकि डॉ. बैडेन इसे “अस्पष्ट” और संदेहास्पद मामला मान रहे हैं।
गार्डों की संदिग्ध भूमिका
अगली सुबह दो जेल गार्डों ने एपस्टीन को अपनी कोठरी में बेहोश और एक अजीब सी बैठी हुई मुद्रा में पाया था। उन गार्डों पर बाद में जेल के आधिकारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। गार्डों ने उसे हटाने के बाद अस्पताल ले जाने से पहले CPR देने का प्रयास किया था, लेकिन वह मृत था।
नारंगी रंग की झलक
न्याय विभाग द्वारा समीक्षा किए गए नए वीडियो लॉग से एक अत्यंत चौंकाने वाला फुटेज अब सार्वजनिक रूप से सामने आया है। 9 अगस्त की रात 10:39 बजे एक रिपोर्ट में नारंगी रंग की झलक एपस्टीन के अलग कमरे की ओर जाती दिखी थी। यह रहस्यमय साया उसी समय देखा गया था जब एपस्टीन अपनी कोठरी में पूरी तरह से अकेला और असुरक्षित स्थिति में था।
यह भी पढ़ें: Dubai Resignation: एपस्टीन फाइल्स का असर, दुबई की दिग्गज कंपनी डीपी वर्ल्ड के चेयरमैन का इस्तीफा
गले पर घाव के निशान
एपस्टीन के गले में एक नारंगी रंग की पट्टी लिपटी हुई थी जिसे पहले बिस्तर की चादर या कपड़ा माना गया था। डॉ. बैडेन का मानना है कि गले की हड्डियों का टूटना फांसी के बजाय किसी के द्वारा गला घोंटने जैसा दिखाई देता है। एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद इस दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसूखदार लोगों के बीच खलबली और डर पैदा कर दिया है।
