प्रिंसेस डायना का था जेफरी एपस्टीन से संबंध! खुलासे से ब्रिटिश राज परिवार में हड़कंप, जांच जारी
Jeffrey Epstein Case: घिसलेन मैक्सवेल ने दावा किया कि लंदन में एक पार्टी में प्रिंसेस डायना और जेफरी एपस्टीन की मुलाकात कराई गई होगी, हालांकि मैक्सवेल के दावों में कई गड़बड़ी है।
- Written By: अक्षय साहू
प्रिंसेस डायना, जेफरी एपस्टीन (फोटो- सोशल मीडिया)
Jeffrey Epstein Princess Diana: अमेरिका में इन दिनों बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को लेकर लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच एपस्टीन की करीबी और सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने बड़ा दावा किया है कि प्रिंसेस डायना को लंदन में एक इवेंट के दौरान एपस्टीन से मिलाने की कोशिश की गई थी। मैक्सवेल का कहना है कि यह इवेंट डायना की करीबी दोस्त रोजा मॉन्कटन की और से आयोजित किया गया था।
घिसलेन मैक्सवेल इस समय नाबालिगों की सेक्स-ट्रैफिकिंग मामले में 20 साल की सजा काट रही हैं। उनका कहना है कि संभव है प्रिंसेस डायना और एपस्टीन के बीच लंदन मुलाकात भी हुई हो। यह खुलासा उस समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन के रिश्तों की नए सिरे से जांच चल रही है, साथ ही न्याय विभाग की ओर से एपस्टीन जांच फाइलों के कुछ हिस्से रोके रखने के फैसले पर आलोचना भी हो रही है।
डेट को लेकर कुछ भी पक्का नहीं
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सवेल ने कहा कि, एप्सटीन एक पार्टी में बिना उन्हें बताए गए थे, इसलिए वह यह पक्का नहीं कह सकतीं कि वहां डायना और एप्सटीन की मुलाकात हुई थी या नहीं। यह पार्टी रोजा ने रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
उनके मुताबिक उस समय एप्सटीन लंदन में कई प्रभावशाली लोगों से मिलते-जुलते थे, जिनमें रोजा, उनके पति और पत्रकार डोमिनिक लॉसन भी शामिल थे। रोजा, डायना की बहुत करीबी दोस्त थीं और डायना उनकी एक बेटी की पढ़ाई-लिखाई और खर्च उठाती थीं। लेकिन डायना और एप्सटीन की मुलाकात से जुड़ी तारीखों को लेकर उलझन है। मैक्सवेल का दावा है कि यह मुलाकात 2000 के शुरुआती सालों में हुई थी, जबकि असल में डायना का निधन 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार दुर्घटना में हो गया था।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने की हद पार, दक्षिण अफ्रीका को HIV की दवाई देने से किया इनकार, लाखों मरीज दर्द से बेहाल
ट्रंप के तारीफों को पुल से शक
न्याय विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सवेल ने अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रंप को कभी किसी गलत माहौल में नहीं देखा और न ही उन्हें किसी के साथ अनुचित व्यवहार करते पाया। लेकिन मैक्सवेल की इस बात से लोगों का शक और बढ़ गया है। कई लोगों को लगता है कि शायद ट्रंप अपना नाम स्कैंडल से बचाने के लिए डायना को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
